The Kerala Story vs Fast X: विवादों में रही 'द केरल स्टोरी' लगातार कर रही कमाई, 14वें दिन हासिल कर लिया 'फास्ट एक्स' ने ये मुकाम

Fast X vs The Kerala Story Box Office Collection: द केरल स्टोरी और फास्ट एक्स बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रहे हैं. जबकि नई फिल्में इन दोनों के सामने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ढेर हो गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Fast X vs The Kerala Story Box Office Collection: जानें कितनी हुई दोनों की कमाई
नई दिल्ली:

Fast X vs The Kerala Story Box Office Collection: द केरल स्टोरी की चर्चा शुरुआत से ही विवादों में रही है, जिसके कारण इसे विवादित फिल्म कहा जाने लगा. हालांकि बावजूद इसके फिल्म 200 करोड़ की कमाई हो चुकी है और 250 करोड़ की तरफ फिल्म लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है. वहीं हॉलीवुड फिल्म फास्ट एक्स की बात करें तो फिल्म की 14वें दिन तक आते आते फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है. हालांकि फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा 14वें दिन पार कर लिया है, जो कि विन डीजल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. आइए आपको बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है.  

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, हॉलीवुड की फास्ट एंड फ्यूरियस फ़्रैंचाइज़ी की 10वीं किस्त फास्ट एक्स ने14वें दिन 2.05 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 100.20 करोड़ हो गई है. इसी के बाद फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. गौरतलब है कि फिल्म ने पहले हफ्ते 79.7 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है.    

विवादों के बावजूद लगातार कमाई कर रही द केरल स्टोरी ने 27वें दिन 1.80 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 230.44 करोड़ हो गया है. वहीं चौथे हफ्ते की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म की रफ्तार भले ही धीमी है. लेकिन द केरल स्टोरी लगातार 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हुई दिख रही है. 

कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान और गिप्पी ग्रेवाल ने किया भांगड़ा

Advertisement
Featured Video Of The Day
VIDEO: बुर्का पहनकर आईं दो महिला चोर, दुकानदार की आंखों के सामने बैग चुराकर हुईं फरार
Topics mentioned in this article
Fast X
Fast X Collection
Fast X Vs The Kerala Story News
Fast X Vs The Kerala Story Box Office Collection
Fast X Vs The Kerala Story Update
Bollywood News
Bollywood News In Hindi
Ndtv Khabar
Ndtv News In Hindi
Ndtv Hindi
Box Office Collection
The Kerala Story Office Collection
The Kerala Story Cast
The Kerala Story  film
The Kerala Story Trailer
The Kerala Story Actor