द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है... महाकुंभ की मोनालिसा पर इस एक्ट्रेस ने कसा तंज, बोलीं- बिना परिवार की सहमति के शादी की

महाकुंभ की मोनालिसा की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस हर्षा रिछारिया ने इसे 'द केरल स्टोरी-3' नाम दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मोनालिसा की शादी को बताया इस एक्ट्रेस ने लव जिहाद

महाकुंभ से अपनी नीली और खूबसूरत आंखों के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. शादी का वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर इसे लव जिहाद बता रहे हैं. इसी मुद्दे पर महाकुंभ से ही चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अपना पक्ष रखा है. धर्म की राह अपनाकर ग्लैमर की दुनिया में वापसी करने वाली हर्षा ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को केरल स्टोरी-3 बताया है. उन्होंने वीडियो जारी कर दोनों की शादी का विरोध किया और हिंदुओं से अपील की है कि वो अपनी बहन और बेटियों को ऐसे लोगों से सुरक्षित रखेंगे, जो अब रेप या अपहरण नहीं, बल्कि हिंदू बहन-बेटियों को परिवार के खिलाफ खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं. 

मोनालिसा की शादी को दिया द केरल स्टोरी 3 दिया नाम

हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी कर कहा, "पहले द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में विवाद हुआ. फिर द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट आया और उसका भी विरोध हुआ, लेकिन अब हमारे देश में द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है." उन्होंने बताया कि द केरल स्टोरी पार्ट-3 की लीड एक्ट्रेस मोनालिसा हैं, जो गरीब परिवार से आती हैं. माला बेचकर फेमस होने की वजह से उन्हें फिल्में मिलने लगीं और फिर उनकी मुलाकात होती है फरमान खान से. दोनों एक साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं और बिना परिवार की सहमति के शादी कर ली."

ये भी पढ़ें- कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति, जिन्हें 6 महीने डेट करके 18 की उम्र में की शादी

महाकुंभ की मोनालिसा ने की शादी

मोनालिसा और फरमान खान ने हाल के दिनों में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की रस्मों को पूरा किया. मोनालिसा ने खुद मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि दोनों केरल घूमने के लिए आए थे, लेकिन यहां का माहौल इतना अच्छा है कि यहां पर ही शादी करने का फैसला किया. शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोग शादी को लाइमलाइट में आने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- महाकुंभ की वायरल गर्ल ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने किया था मोनालिसा को मना, बोले- 6 महीने 60 साल बराबर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Suvendu Adhikari के PA Murder Case पर एक्शन तेज! | Mamata Banerjee | Bengal Politics