ढाई घंटे बाद रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2, नहीं टली रिलीज डेट

ढाई घंटे बाद रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2, नहीं टली रिलीज डेट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ढाई घंटे बाद रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2, नहीं टली रिलीज डेट

केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म 'द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' पर लगी रोक हटा दी है. अब यह फिल्म आज यानी 27 फरवरी 2026 से थिएटर्स में रिलीज हो सकेगी. यह फैसला निर्माताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. कल यानी गुरुवार को एक सिंगल जज बेंच ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों का अंतरिम स्टे लगा दिया था. जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की बेंच ने सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) की तरफ से दी गई सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए थे. 

कोर्ट ने कहा था कि बोर्ड ने फिल्म के खिलाफ आए आवेदनों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया. साथ ही फिल्म के कुछ हिस्सों से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा दिख रहा है. दो याचिकाओं में आरोप लगाए गए थे कि फिल्म का नाम और थीम केरल राज्य को गलत तरीके से दिखाती है, जिसमें आतंकवाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों को जोड़ा गया है. याचिकाकर्ताओं का कहना था कि इससे केरल की छवि खराब होती है.

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की. डिवीजन बेंच में जस्टिस एसए धर्माधिकारी और जस्टिस पीवी बालकृष्णन ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. लंबी सुनवाई के बाद बेंच ने सिंगल जज के अंतरिम आदेश को पलट दिया और स्टे हटा दिया. कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दे दी, हालांकि मुख्य मामले की सुनवाई बाद में होगी. फिल्म के मेकर्स ने तर्क दिया कि सीबीएफसी की सर्टिफिकेट वैध है और फिल्म में डिस्क्लेमर भी है. वे बोले कि यह सिर्फ केरल तक सीमित कहानी नहीं है, बल्कि व्यापक मुद्दों पर आधारित है. साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला दिया. यह फिल्म 'द केरला स्टोरी' की अगली कड़ी है, जिसमें उल्का गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं. 

Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: इलाहाबाद हाइकोर्ट ने फैसले पर क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद? | Breaking