द केरल स्टोरी 2 का नहीं हटेगा टीजर, मेकर्स ने खुद किया साफ

विवादों में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2 – गोस बियॉन्ड’ की टीम ने सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही खबरों का खंडन किया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म का टीजर केरल हाई कोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
द केरल स्टोरी 2 का नहीं हटेगा टीजर, मेकर्स ने खुद किया साफ
नई दिल्ली:

विवादों में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2 – गोस बियॉन्ड' की टीम ने सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही खबरों का खंडन किया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म का टीजर केरल हाई कोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया है. लेकिन प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स ने इसे पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है. फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि कोई भी कोर्ट ऑर्डर नहीं आया है जिसमें टीजर या ट्रेलर हटाने को कहा गया हो. उन्होंने स्पष्ट किया, “हमने कोई भी मटेरियल डिलीट या हटाया नहीं है. टीजर और ट्रेलर दोनों हमारे सभी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं.”  मेकर्स ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि ऐसी बिना पुष्टि वाली खबरें न फैलाएं, क्योंकि इससे गलतफहमी फैलती है और भ्रामक नैरेटिव बनते हैं.

यह विवाद तब शुरू हुआ जब केरल हाई कोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दाखिल की गई. याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म का टीजर और ट्रेलर केरल के लोगों को गलत तरीके से दिखाता है, जिससे राज्य की छवि खराब होती है और सांप्रदायिक-सामाजिक तनाव बढ़ सकता है. कोर्ट ने फिल्म को रिलीज से पहले देखने पर सहमति जताई है और कहा कि केरल के लोग सद्भाव और सेक्युलरिज्म में जीते हैं, लेकिन फिल्म उन्हें गलत तरीके से पेश करती है. फिल्म को CBFC से U/A सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन याचिकाकर्ता ने इस पर सवाल उठाए हैं.

मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन (सब ज्यूडिस) है. मेकर्स ने कहा कि वे कोर्ट की प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और कोई भी गलत जानकारी फैलाने से बचना चाहिए. फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी' भी काफी विवादों में रही थी, जो जबरन धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर आधारित थी. अब सीक्वल में भी इसी तरह के दावे हैं, जिससे बहस छिड़ी हुई है.

Featured Video Of The Day
Haldwani Case: SC का बड़ा फैसला, रेलवे की जमीन से हटाए जाएंगे 5,000 परिवार! | Banbhoolpura News