‘बकवास’ बयान पड़ा भारी! द केरल स्टोरी 2 मेकर्स ने अनुराग कश्यप पर साधा निशाना, कहा- पहले अपना कंटेट देखें

फिल्म द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को लेकर तीखा बयान दिया है, जिससे इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है. मेकर्स का कहना है कि वे अनुराग कश्यप पर कोई निजी टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन उनके विचारों पर सवाल उठाना जरूरी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स ने अनुराग कश्यप को दिया जवाब

फिल्म द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को लेकर तीखा बयान दिया है, जिससे इंडस्ट्री में नई बहस छिड़ गई है. मेकर्स का कहना है कि वे अनुराग कश्यप पर कोई निजी टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन उनके विचारों पर सवाल उठाना जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप की फिल्मों में दिखाए गए विवादित विषयों को देखते हुए उनकी राय को गंभीरता से लेना चाहिए या नहीं, यह खुद में एक बड़ा सवाल है. मेकर्स के मुताबिक, इस मुद्दे पर कश्यप से जवाब की उम्मीद थी, लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

फिल्म को लेकर उठे सवाल

निर्देशक कामाक्या ने अपने बयान में कहा कि अनुराग कश्यप की फिल्म द गर्ल इन येलो बूट्स में जिस तरह के रिश्ते को दिखाया गया, वह बेहद संवेदनशील और विवादित विषय है. उनका कहना है कि जब कोई फिल्ममेकर ऐसे विषयों को स्क्रीन पर लाता है, तो उसके विचारों पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है और उन्हें पहले अपना कंटेट देखना चाहिए. यही वजह है कि उन्होंने इस मुद्दे पर कश्यप से जवाब की उम्मीद जताई थी.

जवाब का इंतजार

बयान देने वाले व्यक्ति ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अनुराग कश्यप इस सवाल पर प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या आने वाले दिनों में कश्यप इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगे या नहीं. यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है. गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. अब देखना होगा कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है और क्या अनुराग कश्यप इस पर अपनी सफाई पेश करते हैं.

क्या कहा अनुराग कश्यप ने?

दरअसल, कोच्चि में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में शामिल होने आए अनुराग से पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देखा है. उन्होंने जवाब दिया, "द केरल स्टोरी बकवास मूवी है. यह बकवास प्रोपेगैंडा है. पूरी तरह बकवास. ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. बकवास पिक्चर है. इसे बकवास कहते हैं." उन्होंने आगे कहा, "वे बस पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं. लोगों को बांटना चाहते हैं. फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है. वह बस पैसा कमाना चाहता है".

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं तलपति विजय की पत्नी संगीता? फैन से बनी लाइफ पार्टनर, 26 साल बाद लगाया चीटिंग का आरोप

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: पूरी Leadership खत्म होने के बाद भी US के सामने घुटने क्यों नहीं टेक रहा Iran?