बॉलीवुड फिल्म The Kerala Story 2 ने रिलीज के बाद पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा माहौल बना लिया था. शुक्रवार को हल्की शुरुआत के बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. लेकिन जैसे ही वीकेंड शुरू हुआ, कलेक्शन में गिरावट साफ नजर आई. अब पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं, और फिल्म की कमाई धीमी होती नजर आ रही है.
पहले वीकेंड में जबरदस्त उछाल
फिल्म ने पहले दिन 0.75 करोड़ रुपए से शुरुआत की. दूसरे दिन शनिवार को कमाई सीधे 4.65 करोड़ रुपए पहुंच गई, जो करीब 520 फीसदी ज्यादा थी. रविवार को भी फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की. वीकेंड के इन तीन दिनों में फिल्म ने मजबूत पकड़ बना ली थी.
सोमवार से फिल्म की कमाई में हुई गिरावट
सोमवार को कमाई घटकर 2.65 करोड़ रुपए (रफ डेटा) रह गई. यह गिरावट वीकेंड के मुकाबले काफी बड़ी थी. अब पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करीब 0.08 करोड़ रुपए नेट कमाए हैं. यह लाइव डेटा है, जिसमें लिमिटेड एडवांस बुकिंग शामिल है. फाइनल नंबर रात 10 बजे तक सामने आएंगे.
अब तक कुल कमाई हुई इतनी
पांच दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 12.88 करोड़ रुपए पहुंच गया है. बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और इसे सनशाइन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, एश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5: 5वें दिन धीमी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2' की रफ्तार, जानें अब तक कितनी हुई कमाई
द केरला स्टोरी 2 फिल्म के पहले वीकेंड में शानदार उछाल देखा गया, लेकिन सोमवार से कमाई में गिरावट आई. पांचवें दिन का शुरुआती कलेक्शन 0.08 करोड़ रुपए है.
विज्ञापन
Read Time:
2 mins
5वें दिन धीमी पड़ी केरला स्टोरी 2 की कमाई
नई दिल्ली:
Featured Video Of The Day
West Bengal Falta Bypoll Results: ढह गया Mamata के अभिषेक का किला, फाल्टा उपचुनाव में BJP का डंका!
Topics mentioned in this article