The Kerala Story 2: धुरंधर 2 की आंधी में 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई, किया इतना कलेक्शन

फिल्म के चुनौतियां हैं क्योंकि 'धुरंधर 2' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इससे 'द केरल स्टोरी 2' के स्क्रीन काउंट और दैनिक कमाई पर असर पड़ी. फिर भी, फिल्म ने विशेष रूप से छोटे और एकल-स्क्रीन सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Kerala Story 2: धुरंधर 2 की आंधी में 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई
नई दिल्ली:

 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन धुरंधर के आंधी में भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है. पहले दो हफ्तों में ही फिल्म ने 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.   हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में कमाई में गिरावट आई, लेकिन सप्ताहांत में कमाई स्थिर रही, जिससे फिल्म को अपनी गति बनाए रखने में मदद मिली.  अब तक फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई कर ली है. विश्लेषकों का मानना है कि यह निरंतरता प्रचार-प्रसार के बजाय एक समर्पित दर्शक वर्ग के कारण है.  

धुरंधर की आंधी में फिल्म ने कना लिए 50 करोड़

फिल्म के आगे चुनौतियां हैं क्योंकि 'धुरंधर 2' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.  विश्लेषकों का मानना है कि इससे 'द केरल स्टोरी 2' के स्क्रीन काउंट और दैनिक कमाई पर असर पड़ी. फिर भी, फिल्म ने विशेष रूप से छोटे और एकल-स्क्रीन सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी. इसका विषय काफी पसंद किया गया.  अपने पहले पार्ट की तुलना में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. 'द केरल स्टोरी 2' ने अधिक संयमित गति अपनाई. प्रतिस्पर्धी माहौल में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना एक सम्मानजनक उपलब्धि है.

उद्योग के जानकारों का मानना है कि स्थिर वृद्धि और दर्शकों को बनाए रखना अक्सर धमाकेदार ओपनिंग से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. 'द केरल स्टोरी 2' आज के गतिशील फिल्म उद्योग में कंटेंट आधारित दर्शकों को जोड़े रखने का एक उल्लेखनीय उदाहरण हैं. फिल्म अबतक अपनी लागत से दोगुनी से ज्यादा कमाई कर चुकी है.  

द केरल स्टोरी की कास्ट 

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जिन्होंने पहली फिल्म भी प्रोड्यूस की थी. इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी कामाख्या नारायण सिंह ने संभाली है. मुख्य कलाकारों में हैं ऐश्वर्या ओजा, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, पूर्वा पराग , सुमित गहलावत, अर्जन सिंह , युक्तम और अलका अमीन. कहानी लिखी है विपुल अमृतलाल शाह और अमरनाथ झा ने.

 द केरल स्टोरी 2 की कहानी और विषय

पहले पार्ट की तरह ही फिल्म तीन लड़कियों पर बेस्ड है.  उनके जीवन में प्रेम, विश्वास और फिर धोखे के जरिए धर्मांतरण की घटनाएं दिखाई गई हैं.  फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह अलग परिवेश से आई हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर पहले शादी और फिर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है.  

Advertisement

अब तक कितनी हुई कमाई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक द केरल स्टोरी 2 ने पहले हफ्ते में ही लगभग 22.9 करोड़ रुपये कमाए थे. ताजा आकड़ों के मुताबिक फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए लगभग 50 करोड़ कमा लिए हैं.  फिल्म की लागत 28 करोड़ है, जिसमें से फिल्म ने 50 करोड़ कमा लिए हैं. ऐसे में फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर लिए है . 


 


 

Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
The Kerala Story 2
The Kerala Story 2  film
The Kerala Story 2 Collection
The Kerala Story 2 Latest News