छलका द केरल स्टोरी 2 की एक्ट्रेस का दर्द 'मुझे मेरे सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट किया गया था, मैं 7 साल की थी'

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने 7 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन वह डट कर खड़ी रहीं और अपने सपने को पूरा करने के लिए कोशिश करती रहीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उल्का गुप्ता जल्द 'रजनी की बारात' में नजर आने वाली हैं.
Social Media
नई दिल्ली:

जी टीवी के पॉपुलर शो झांसी की रानी से फिल्मी दुनिया तक अपनी पहचान बनाने वाली उल्का गुप्ता हाल में 'द केरल स्टोरी 2' में नजर आई थीं. इस सक्सेसफुल फिल्म के बाद अब उल्का अब रजनी की बारात नाम से एक फिल्म लेकर आ रही हैं. यह एक इंडिपेंडेंट फिल्म है और ऐसी लड़की की कहानी है जो पुरुषों की सत्ता माने जाने वाले समाज से टक्कर लेती है. ये फिल्म हल्की फुल्की कहानी के साथ कई गंभीर मुद्दों पर भी रोशनी डालती है. इसी फिल्म को लेकर उल्का ने एनडीटीवी से एक खास मुलाकात में अपने करियर और शुरुआती दौर के संघर्षों को याद किया किस तरह 7 साल की उम्र में भी दुनिया उनके लिए उतनी आसान नहीं थी.

उल्का ने याद किया बचपन में झेला रंगभेद

उल्का ने बताया, मेरे पिता गगन गुप्ता भी एक एक्टर हैं तो एक्टिंग की तालीम बचपन से ही थी. मैंने छोटी उम्र में सोच लिया था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी और मैं ऑडिशन भी देती थी लेकिन उस वक्त भी आज ये थोड़ा कम हो गया है लेकिन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मैंने जो चीज सबसे ज्यादा फेस की वो था रंग को लेकर भेदभाव. मेरे सांवले रंग को लेकर मुझे बहुत रिजेक्ट किया जाता था. मुझे लगता है एक छोटी उम्र में या कभी भी किसी के साथ किसी के लुक या कलर को लेकर इस तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए. मेरे पापा हमेशा कहने थे मां काली को देखो, उनके स्वरूप को देखो, वो तेज वो शक्ति बनो. पापा कहते हैं सरस्वती की पूजा करो लक्ष्मी अपने आप आपके पास आएगी. मैं सिर्फ अपने ऑडिशन देती रही. मैंने सोचा मैं एक अच्छी एक्ट्रेस बनूं. उन्हें शायद मेरी एक्टिंग की वजह से मुझे कास्ट करना ही पड़ेगा. लेकिन कहीं ना कहीं मुझे पता था कि मैं खूबसूरत हूं. आज मेरा सपना पूरा हो चुका है. मैं जो करना चाहती थी वो कर रही हूं. मुझे इससे ज्यादा और क्या चाहिए. 

यह भी पढ़ें: तृषा कृष्णन की फिल्म को मिल रही सीएम विजय की स्पेशल अटेंशन, 100 करोड़ पार हुई कमाई तो यूं दी बधाई

Advertisement

आज उस छोटी उल्का को क्या सिखाना चाहती हैं एक्ट्रेस

उल्का से जब हमने सवाल किया कि वे आज करियर में जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो उस 6-7 साल की उल्का को क्या सिखाना चाहेंगी. इस सवाल के जवाब में उल्का बोलीं कि वो उस छोटी बच्ची को यही कहेंगी अपने आस-पास के शोर को अनदेखा करो और बस आगे बढ़ती जाओ. बता दें कि उल्का 6-7 साल की उम्र में काम कर रही हैं. छोटे पर्दे पर पहचान बनाने के अलावा उन्होंने बड़े पर्दे पर साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में भी काम किया है. द केरल स्टोरी द हिंदी सिनेमा में उनकी एक बड़ी हिट साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें: UK07 Rider को घर चलाने के लिए बेचनी पड़ीं अपनी प्यारी मोटरसाइकिलें, लेटेस्ट व्लॉग में दिखे मजबूर और परेशान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | CM Yogi On Namaz: सड़क पर नमाज तो Yogi छोड़ेंगे नहीं | Bharat Ki Baat Batata Hoon