दुल्हन को बड़े स्टाइल में वरमाला पहना रहा था दूल्हा, तभी हुआ कुछ ऐसा निकल गई हीरोपंती, लोग बोले- दूल्हा तो कमजोर निकला

सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा दुल्हन को वरमाला पहना रहा है, तभी कुछ ऐसा होता है कि उसकी सिट्टी पिट्टी गुल हो जाती है. आखिर क्या होता है उसके साथ ऐसा? वीडियो जरूर देखें.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

इंटरनेट पर शादियों के ढेरों वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. कुछ वीडियो जहां वाकई अच्छे होते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है. खासकर वरमाला के कई मजेदार वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे. ऐसा ही एक फनी वीडियो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. वरमाला के दौरान कभी-कभार दूल्हे के दोस्त कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे बेचारा दूल्हा पानी-पानी हो जाता है और कुछ कह भी नहीं पाता. 

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक शादी का है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन की वरमाला सेरेमनी चल रही है. जैसे ही दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को वरमाला पहनाता है, तभी उसके पीछे खड़े उसके दोस्त पटाखे छोड़ देते हैं. अचानक से पटाखे की आवाज सुन दूल्हे की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है. वह पीछे मुड़कर देखता है और अपने दोस्तों पर गुस्से में जमकर बरसता है. जबकि वहीं पास खड़ी दुल्हन ये सब देख रही होती है. दूल्हे को इस तरह से गुस्सा करता देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "क्या दूल्हा बनेगा रे तू". तो एक अन्य ने लिखा है, "पटाखे कहीं दुल्हन के आशिक ने तो नहीं छोड़े". वहीं एक और ने लिखा है, "दूल्हा तो कमजोर निकला". इस तरह से लोग इस वीडियो पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं लगातार दे रहे हैं. 

Advertisement

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Wedding Video
Wedding Funny Videos
Scared Groom
Scared Groom Video
Groom Funny Videos
Bride Groom Varmala Videos
Bride Groom Funny Varmala Video
Scared Groom Funny Videos
Bride Groom Jaimala Video
Wedding Viral Video
Angry Groom Video
Groom Scared Firecrackers
Groom Angry On Frineds
Groom Angry On Friends Wedding Video