तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान स्टारर फिल्म 'द घोस्ट' का दुबई शेड्यूल पूरा

पहली बार सोनल और नागार्जुन की जोड़ी नज़र आयेगी. इतना ही नहीं पहली बार वे एक्शन भी करते हुए नज़र आएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान साथ आएंगे नजर
नई दिल्ली:

अभिनेत्री सोनल चौहान पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं  इसका कारण है उनकी आगामी फिल्म द घोस्ट, जिसमे वे सुपरस्टार अकीनेनी नागार्जुन के ऑपोजिट नज़र आएंगी. आप को बता दें कि इस फिल्म में सोनल चौहान ने बतौर लीड एक्टर जैकलिन फर्नांडीस को रिप्लेस किया था. परवीन सत्तारू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पहली बार सोनल और नागार्जुन की जोड़ी नज़र आयेगी. इतना ही नहीं पहली बार वे एक्शन भी करते हुए नज़र आएंगी.


प्रवीण सत्तारू द्वारा निर्मित, फिल्म का दुबई शेड्यूल दो हफ्ते पहले शुरू किया गया था. उनके इस शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. सेट से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नागार्जुन और सोनल को इंटरपोल अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं और उनकी पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.


इस फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग दुबई के मुख्य स्थानों पर की गई है. उन्होंने द घोस्ट के सेट से कुछ तस्वीरों का अनावरण करते हुए कहा, रेगिस्तान में एक खास सीक्वेंस दर्शकों को हैरान कर देगा.

यह बताया गया है कि सोनल को स्टंट करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था, जबकि वह फिल्म में एक मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. नागार्जुन और सोनल के फैंस इस फ्रेश जोड़ी की धमाकेदार केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Trump के शांति प्रस्ताव पर ईरान का पलटवार! क्या करेगा इजरायल? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article