राज कपूर को नहीं आई थी एंडिंग पसंद, फिर भी रति अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म बनी 1981 की ब्लॉकबस्टर

50 लाख में 10 करोड़ कमाने वाली 1981 की रोमांटिक फिल्म की एंडिंग को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. लेकिन राज कपूर को यह अंत पसंद नहीं आया था. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रति अग्निहोत्री की फिल्म निकली ब्लॉकबस्टर
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 10 साल की उम्र में की थी. लेकिन के बालाचंदर की एक दूजे के लिए ने उन्हें हिंदी सिनेमा में एक नई पहचान दी, जिसमें कमल हासन लीड रोल में नजर आईं. यह एक रोमांटिक ट्रेजेडी फिल्म थी. वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में रति अग्निहोत्री ने फिजिकल डिमांडिंग शूट के बारे में बात कि और बताया कि कमल हासन के आसपास रहने में वह हिचकिचाहट महसूस करती थीं. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में रति अग्निहोत्री ने एक दूजे के लिए मूवी की यादों को ताजा किया और विशाखापट्टनम में अपनी शूटिंग के दिनों को याद किया. जब फिल्म कुछ महीनों में फिल्म बनकर तैयार हो गई. लेकिन इस फिल्म को खरीदने वाला कोई नहीं था. 

चप्पल पहनना हो गया था मुश्किल

रति अग्निहोत्री ने कहा, “एक दूजे के लिए से जुड़ी मेरी पहली याद विशाखापत्तनम में हुई आउटडोर शूटिंग की है. हमने कुछ ही महीनों में शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन उस समय कोई भी फिल्म खरीदने को तैयार नहीं था. शूटिंग मुश्किल और थका देने वाली थी. एक्टर्स और टेक्नीशियन, सभी के लिए यह फिजिकली बहुत मेहनत वाला काम था. पथरीले बीच पर चलने की वजह से हमारे पैरों में छाले पड़ गए थे. लोकेशन ऐसी थी कि वहां किसी भी तरह के जूते-चप्पल पहनना मुमकिन नहीं था और विशाखापत्तनम में बहुत गर्मी भी थी. सिनेमैटिक नजरिए से तो लोकेशन बहुत खूबसूरत लगती थीं, लेकिन असल में वे हमारे लिए बहुत मुश्किल भरी थीं. पूरी टीम की तारीफ़ करनी होगी.”

रति अग्निहोत्री ने के बालाचंदर के डायरेक्शन पर कही ये बात

रति अग्निहोत्री ने बताया कि वह उस समय तमिल सही ढंग से नहीं बोल पाती थीं. उन्होंने कहा,"एक सीन था जिसमें कमल (कमल हासन) मेरे पेट पर लट्टू घुमाते हैं और मुझे गुदगुदी होने की वजह से छटपटाना और हंसना था. फिर एक और सीन था, जिसमें उनकी फोटो जलाई जाती है. लेकिन मैं उसकी राख को चाय के कप में मिलाकर पी जाती हूं. मुझे नहीं पता था कि इसे किसी और तरीके से भी किया जा सकता है, बालाचंदर सर ने मुझे कोई ऑप्शन नहीं दिया था.वह मुझसे कुछ सीन में बागी तेवर दिखाने को कहते थे. लेकिन मुझे नहीं पता था कि बागी होने का क्या मतलब है. इसलिए, उन्होंने कहा, 'गुस्सा दिखाओ.' मुझे नहीं पता कि मैंने उस समय प्यार में डूबी एक यंग महिला के जज्बातों को कैसे दिखाया. वो 'मौत तक साथ निभाने' वाले जज्बात. मुझे तो पता भी नहीं था कि वे क्या होते हैं. मैंने बस अपने डायरेक्टर के निर्देशों का पालन किया और इसीलिए मैं अच्छा काम कर पाई."

कमल हासन के बारे में कही ये बात 

कमल हासन के साथ काम करने को लेकर रति अग्निहोत्री ने बताया कि उनके साथ शुरुआत में थोड़ा डर लगा था.उन्होंने कहा, "लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी असहज महसूस नहीं होने दिया. कमल बहुत शानदार एक्टर हैं. सेट पर और मेरे सीन में बहुत मदद करते थे. लिफ्ट वाला गाना, 'मेरे जीवन साथी', शूट करने में मजा तो आया लेकिन साथ ही मुश्किल भी था. हमें चेन्नई के ताज होटल के अंदर एक छोटी सी लिफ्ट में आठ घंटे में शूटिंग पूरी करनी थी. कूदते-फांदते और हिलते-डुलते हुए हमें कैमरा एंगल का भी ध्यान रखना पड़ता था ताकि हम फ्रेम से बाहर न हो जाएं. आज भी लोग EDKL और मेरे किरदार 'सपना' को याद करते हैं. हर फिल्म आपको कुछ न कुछ देती है, लेकिन EDKL ने मुझे सब कुछ दिया है."

Advertisement

राज कपूर को नहीं पसंद थी एंडिंग

IMdb के अनुसार, एक दूजे के लिए डायरेक्टर के बालाचंदर ने रिलीज होने से पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार और निर्माता राज कपूर को फिल्म का प्रीव्यू दिखाया था. लेकिन फिल्म तो राज कपूर को पसंद आई. हालांकि अंत नहीं. उन्होंने बालाचंदर को इसे हैप्पी एंडिंग करने का सुझाव दिया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए और इस बात से इनकार कर दिया और दुखद अंत रखा. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और वीकिपीडिया के अनुसार, 50 लाख के बजट में 10 करोड़ का कलेक्शन किया. 

ये भी पढ़ें- शक्तिमान का वो कैरेक्टर, जो 2-4 एपिसोड के लिए था बना, दूरदर्शन की तरफ से मिली तारीफें, हो गया परमानेंट

Advertisement
Featured Video Of The Day
भारतीय टीम का ऐलान, Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री