Thalapathy Vijay oath ceremony : विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने वाले पहले मेहमानों में से एक एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी थीं. इस मौके पर वह विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से मिलीं और उनकी बातचीत के कई वीडियो जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गए. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आए वीडियो में तृषा को विजय की मां शोभा के आने पर उनका अभिवादन करते हुए देखा गया. दोनों ने पहली कतार में अपनी-अपनी सीटों पर बैठने से पहले एक-दूसरे को गले लगाया. समारोह के लिए तृषा ने सुनहरे मोटिफ्स वाले ब्लाउज के साथ हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी थी. समारोह से एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह काफी इमोशनल दिख रही हैं.
उन्होंने अपने बालों का एक जूड़ा बनाया था, जिसे सफेद गजरे से सजाया था और रेड स्टोन वाली ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ अपने पारंपरिक लुक को पूरा किया था. विजय और तृषा तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. वे 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और हाल ही में 'लियो' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं.
तृषा कृष्णन दिखीं इमोशन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस हल्की स्माइल के साथ विजय को शपथ लेते हुए देख रही हैं. वह काफी इमोशनल दिख रही हैं. खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है. ऐसा लग रहा है जैसे उनके आंखों से आंसू निकलने वाले हैं.
यह भी पढ़ें- क्या शेरों वाली जंगल सफारी में गाड़ी से उतरकर घूमने लगी थीं रकुल प्रीत सिंह? वायरल वीडियो का सच आया सामने
'थलापति' बने मुख्यमंत्री
हाल के महीनों में चल रही अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर विजय और तृषा का नाम अक्सर एक साथ जोड़ा जाता है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनकी गहरी दोस्ती लंबे समय से चर्चा का विषय रही है और कुछ यूजर्स ने तो कहा है कि दोनों के बीच प्रेम-संबंध है. हाल ही में जब विजय के तलाक की बात बाहर आई तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिश्ते की बात कही गई. कुछ राजनीतिक हस्तियों ने भी विजय की आलोचना करते हुए इस कथित प्रेम-संबंध का जिक्र किया.
यह भी पढ़ें- विजय और तृषा पर सिंगर सुचित्रा का तंज, बोलीं- 'वह एक पैरासाइट, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं'
AGS परिवार की शादी में साथ हुए शामिल
इसी बीच कुछ महीने पहले विजय और तृषा के एक ही कार में एक साथ आने और AGS परिवार की शादी में शामिल होने की खबरों ने ऑनलाइन चर्चा को फिर से तेज कर दिया. हालांकि दोनों में से किसी ने भी विजय की तलाक याचिका से जुड़ी अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं की.