तलपति विजय की हार की अफवाह से फैन को लगा सदमा, काट लिया गला, अस्पताल में इलाज जारी

तलपति विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में अच्छी बढ़त बनाई है लेकिन एक गलत खबर ने उनके फैन को अस्पताल पहुंचा दिया. अभी वह डॉक्टरों की देखरेख में है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विजय के फैन ने की आत्महत्या की कोशिश
Social Media
नई दिल्ली:

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. एक्टर से नेता बने तलपति विजय के एक फैन उनकी हार की अफवाह से इतना आहत हो गया कि सुनकर आत्महत्या की कोशिश की. बताया जा रहा है कि इस फैन ने अपना गला काट लिया. मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णागिरि जिले के रहने वाले 28 साल का महेन्द्रन नाम का एक युवक विजय का फैन है. 

मतगणना शुरू होने से पहले जब उनके कान पर विजय की पार्टी की हार की अफवाह पड़ी तो वे बुरी तरह बिखर गए. गुस्से और निराशा में उन्होंने अपनी गला काट लिया. आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बचाया और कृष्णागिरि सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए. यहां उनका इलाज चल रहा है.

विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) अपनी पहली चुनावी परीक्षा में अच्छा परफॉर्म कर रही है. शुरुआती रुझानों में TVK 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना अभी जारी है लेकिन शुरुआती रुझान पार्टी के लिए पॉजिटिव हैं. यह घटना विजय के फैन्स में उनकी पॉपुलैरिटी और इमोशनल लगाव को दिखाती है. हालांकि ऐसी घटनाएं चिंता का विषय भी हैं.

जीत के रुझान देख मिलने पहुंचीं तृषा कृष्णन

बता दें कि आज यानी कि 4 मई को एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का बर्थडे भी है. सुबह मंदिर जाने के बाद वह सीधे तलपति विजय को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचीं. तृषा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. वहीं विजय के परिवार में भी जश्न का माहौल है. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें एक तरह से पूरी उम्मीद थी कि उनके घर का चिराग इस सियासी रण में विजय हासिल करने जा रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच हवा से बातें करेंगी गाड़ियां
Topics mentioned in this article
Thalapathy Vijay Election
Tamil Nadu Elections
Vijay Fan Incident
Tamilaga Vettri Kazhagam
TVK Election Debut
Vijay Political Journey
Tamil Nadu Assembly Results
Vijay Fan Base