तमिल सिनेमा के सुपरस्टार तलापति विजय ने राजनीति में कदम रखते ही बड़ा उलटफेर कर दिया है. अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के साथ पहली ही चुनावी पारी में विजय ने शानदार प्रदर्शन किया है और तमिलनाडु में 106 सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है. फिल्मों से मिली पॉपुलेरिटी को उन्होंने सीधे जनता के भरोसे में बदला है. ये उनका पहला चुनाव है. लेकिन नतीजे बता रहे हैं कि विजय अब सिर्फ पर्दे के ही नहीं. बल्कि सियासत के भी मजबूत खिलाड़ी बन चुके हैं. तलापति विजय ने अपनी स्टाइल से तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है. लेकिन पर्सनल लाइफ में वो बेहद सिंपल और फैमिली लविंग मैन हैं.
फेवरेट डिश और ट्रेडिशनल फूड
तलापति विजय खाने-पीने के मामले में बेहद सिंपल हैं. उन्हें मटन बिरयानी और फिश फ्राई बेहद पसंद है. खास बात ये है कि वो अपने पर्सनल शेफ के हाथ की बनी बिरयानी को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. साउथ इंडियन फूड जैसे डोसा-इडली भी उनकी फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं. कुछ इंटरव्यूज में वो बता चुके हैं कि बाहर के खाने में उन्हें चेन्नई के ‘पेशावरी' रेस्टोरेंट का स्वाद काफी पसंद है. लेकिन ज्यादातर वो घर का बना खाना ही खाते हैं.
फिटनेस फ्रीक
50 साल से ज्यादा उम्र होने के बावजूद विजय की फिटनेस कमाल की है. उनकी हाइट लगभग 5 फीट 10 इंच बताई जाती है और वजन 73-75 किलो के बीच रहता है. जिम में हल्की वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और डांस उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा है. यही वजह है कि वो आज भी बेहद एनर्जेटिक नजर आते हैं.
करोड़ों का आशियाना है ठिकाना
Housivity पर दी गई जानकारी के मुताबिक तलपति विजय जिस आलीशान घर में रहते हैं उसकी कीमत करीब 70 से 80 करोड़ के बीच है. एक्टर के इस घर में जिम से लेकर स्विमिंग पूल तक कई सुख सुविधाएं हैं. लुक की बात करें तो घर अंदर से ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का एक मिक्स दिखता है और विजय की पर्सनैलिटी को बखूबी दिखाता है.
ऐसा है लुक
विजय अपने स्टाइलिश और कूल लुक के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में उनका सनग्लासेस पहनने का अंदाज ट्रेंड बन जाता है. हल्की दाढ़ी (स्टबल), क्लासी हेयरस्टाइल और कैजुअल से लेकर फॉर्मल आउटफिट तक, हर लुक में वो स्टाइलिश दिखते हैं. उनका कॉन्फिडेंस ही उनके स्टाइल को अलग बनाता है.
परिवार में कौन कौन है
विजय का परिवार काफी साधारण और जड़ों से जुड़ा हुआ है. उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम हैं, जिनसे उन्होंने 1999 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर जाने-माने फिल्म निर्देशक हैं और मां शोभा चंद्रशेखर सिंगर हैं.
पुरानी गर्लफ्रेंड्स
विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर समय-समय पर रूमर्स जरूर सामने आती रही हैं. हाल के दिनों में उनका नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा गया. लेकिन इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. जिसके चलते ऐसी चर्चाएं होती रहती हैं. विजय खुद हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं.