पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी बिहार की छठ पूजा, तमन्ना भाटिया करेंगी छठ व्रत, मेकर्स का जताया आभार, इस बात पर हुई इमोशनल

तमन्ना भाटिया आगामी फिल्म 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आने वाली हैं. पहली बार हिंदी सिनेमा में इस त्योहार को सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. अभिनेत्री ने फिल्म के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी बिहार की छठ पूजा
नई दिल्ली:

तमन्ना भाटिया आगामी फिल्म 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के जरिए पहली बार हिंदी सिनेमा में इस त्योहार को सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. अभिनेत्री ने फिल्म के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है और इस त्योहार को पूरी सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ दिखाया है. फिल्म 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का छठ पूजा स्पेशल गाना 'छठी मैया' (बोले तो 'छठी मइया सुनीं लीं विनती हमार) है, जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं. गाने को दर्शकों की तरफ से अपार प्रेम मिल रही है, जिस पर खुशी जाहिर तमन्ना भाटिया ने की. अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने कहा, हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा को इस तरह से पेश किया जा रहा है. सच कहूं तो दीपक और अरुणाभ सर इसे बहुत अच्छे से समझते हैं, क्योंकि उनके मन में इसके लिए बहुत सम्मान है. शूटिंग के दौरान उन्होंने हर चीज का ध्यान रखा और इसे बहुत ही खूबसूरती और सम्मान के साथ शूट किया गया."

यह भी पढ़ें- कानपुर के गीतकार के गाने पर बना डाली पूरी फिल्म, कुमार सानू-अनुराधा की आवाज में अमर, कॉलेज लवर्स की प्लेलिस्ट में टॉप पर

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने छठ के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि उनके लिए भी यह त्योहार बहुत मायने रखता है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि गाने में इसके सार और भावनाओं को कितनी खूबसूरती से दिखाया गया है. अभिनेत्री ने कहा, छठ पूजा आभार का प्रतीक है. हमारे पास जो कुछ भी है, यह त्योहार उसके प्रति शुक्रगुजार होने का त्योहार है. तमन्ना ने इस गाने का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, तो, मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए आपका शुक्रिया. अभिनेत्री ने बताया कि छठी मइया का यह गाना हर किसी का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. उन्होंने कहा, यह फिल्म हम सभी के लिए बहुत खास है. हमारे देश में बहुत सारी लोक कहानियां हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर लाने के लिए बहुत हिम्मत, स्पष्टता और विजन की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें- शृंगार रस पर आधारित जूही-आमिर का 33 साल पुराना गाना, दूल्हा दुल्हन, शादी, पार्टियों की जान, कुमार सानू-अलका याग्निक ने रचा इतिहास

Advertisement

फिल्म 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की पहली साथ में काम कर रही है. फिल्म में मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी भी अहम रोल में हैं. दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 25 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

Topics mentioned in this article
Tamannaah Bhatia
The Vvaan
The Vvaan Movie Budget
The Vvaan Movie Ott
The Vvaan Movie