करीना और सैफ के लाडले बेटे तैमूर के खाली हाथ में अचानक आ गई गेंद, क्यूटनेस पर एक बार फिर फिदा हुए फैंस

Taimur Ali Khan: एक वीडियो में तैमूर अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के मैजिक शो में शामिल होते नजर आ रहे हैं. जादूगर के साथ जादू करते हुए तैमूर थोड़े कंफ्यूज तो थोड़े खुश दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए आपको भी दिखाते हैं तैमूर अली खान का यह सुपर स्वीट वीडियो.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
Taimur Ali Khan: इंटरनेट पर छाई हुई है तैमूर अली खान की क्यूटनेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के वन ऑफ द मोस्ट लवेबल एंड क्यूटेस्ट स्टार किड की लिस्ट में करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान का नाम टॉप पर आता है. तैमूर अक्सर अपनी क्यूटनेस के चलते सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. एक बार फिर करीना के लाडले बेटे का एक प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में तैमूर अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के मैजिक शो में शामिल होते नजर आ रहे हैं. जादूगर के साथ जादू करते हुए तैमूर थोड़े कंफ्यूज तो थोड़े खुश दिखाई दे रहे हैं.  तो चलिए आपको भी दिखाते हैं तैमूर अली खान का यह सुपर स्वीट वीडियो.

 मैजिक शो में शामिल होते नज़र आए तैमूर अली खान

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान को हाल ही में एक बच्चों के मैजिक शो में देखा गया. इस मैजिक शो में तैमूर स्टेज पर जादूगर के साथ उनके जादू में शामिल होते हुए भी नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि जादूगर का ये अमेजिंग जादू देखकर नन्हे तैमूर के चेहरे पर मिलियन डॉलर स्माइल नजर आ रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जादूगर ने जैसे ही तैमूर को हाथ बढ़ाने का इशारा किया, वो कन्फ्यूज़ हो गए और हाथ आगे बढ़ाया. इसके बाद उस शख्स ने तैमूर को घुमा दिया और फिर से उन्हें इशारा किया कि वो अपना हाथ उसके सामने खुला रखें. जादूगर ने अपनी चाल चली और तैमूर ने चारों ओर देखा.  ऐसा करने के लिए कहने पर तैमूर ने अपना हाथ भी बंद कर लिया क्योंकि उन्होंने अपनी मुट्ठी में एक फूल रखा था. अपना हाथ घुमाने के बाद जब जादूगर ने उन्हें  ऐसा करने के लिए कहा तो तैमूर के हाथ में एक गेंद दिखाई दी. मुस्कुराते हुए तैमूर ने जादूगर को गेंद थमाई और ऑडियंस की तरफ देखने लगे.

 एक बार फिर तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तैमूर के इस क्यूट वीडियो में उनकी ओवरलोडेड क्यूटनेस फैंस बेहद पसंद आ रही है. विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर करीना के लाडले का यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में तैमूर व्हाइट और ब्लू कलर की धारीदार शर्ट में मैचिंग पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले हाल ही में सैफ और सोहा अली खान की बहन सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर सैफ और उनके बेटे तैमूर का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में तैमूर अपने पिता के कंधे पर बैठे हुए नजर आए थे. तैमूर की स्माइल फैंस को बेहद पसंद है, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनका कोई भी वीडियो या फोटो आते ही फैंस उन पर प्यार की बारिश कर देते हैं.

Featured Video Of The Day
NDTV Defence Summit 2025 जल्द आ रहा है NDTV पर | Defence Minister Rajnath Singh