तापसी पन्नू ने दिया बेबाक जवाब, बताया- शादी के बाद हीरोइन को क्यों नहीं मिलता काम?

Taapsee pannu on how marriage affects heroine image: शादी के बाद जहां कई हीरोइन्स के रोल्स बदल जाते हैं, वहीं तापसी पन्नू के करियर पर इसका असर क्यों नहीं पड़ा? एनडीटीवी से बातचीत में एक्ट्रेस ने खुद इस इंडस्ट्री रियलिटी पर खुलकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तापसी पन्नू ने शादी के बाद हीरोइन को क्यों नहीं मिलता काम पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हीरोइन्स को लेकर एक पुरानी सोच रही है. वो ये कि एक बार एक्ट्रेस की शादी हुई तो वो हीरोइन मटेरियल नहीं रह जाती. उन्हें जितने रोमांटिक रोल्स शादी से पहले ऑफर होते हैं. उतने लीड रोल शादी के बाद मिलना मुश्किल हो जाता है. कुछ एक्सेप्शन्स छोड़ दें तो अधिकांश हीरोइन्स को शादी के बाद सपोर्टिंग रोल या साइड रोल ही ज्यादा मिलते हैं. लेकिन तापसी पन्नू शादी के बाद भी अपनी मर्जी के रोल्स कर रही हैं. इस बारे में उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि शादी के बाद वाकई हीरोइन्स के काम पर असर पड़ता है. साथ ही ये भी बताया कि वो कैसे अब तक इससे बचती रही हैं.

शादी के बाद हीरोइन के साथ क्या होता है?

तापसी पन्नू ने कहा कि अगर कोई एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बहुत बड़ी स्टार बन चुकी है. तो शायद उसे ज्यादा फर्क न पड़े. लेकिन ज्यादातर हीरोइनों के लिए शादी के बाद चीजें बदलती हैं. उन्होंने माना कि इंडस्ट्री में आज भी ये सोच मौजूद है कि एक सक्सेसफुल हीरोइन वही है जिसे दर्शक फैंटेसी के तौर पर देख सकें. तापसी ने कहा कि जब दर्शकों को पता चलता है कि एक्ट्रेस की शादी हो चुकी है. तो कुछ लोगों के लिए उसकी इमेज बदल जाती है. मेनस्ट्रीम सिनेमा में अभी भी ये सोच है कि हीरोइन की पर्सनल लाइफ उसकी ऑन स्क्रीन इमेज पर असर डालती है. उन्होंने ये भी कहा कि वो इस सच्चाई को पूरी तरह झुठला नहीं सकतीं. भले ही आज कुछ उदाहरण ऐसे हों जहां शादी के बाद भी एक्ट्रेस को बड़े रोल मिल रहे हैं. लेकिन पूरी इंडस्ट्री की हकीकत इससे अलग है.

तापसी पर क्यों नहीं पड़ा असर?

तापसी पन्नू ने साफ कहा कि शायद वो इस बदलाव से इसलिए बच पाईं क्योंकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही अलग रास्ता चुना था. उन्होंने खुद को ट्रेडिशनल मेनस्ट्रीम हीरोइन वाली इमेज में बांध कर नहीं रखा. उन्होंने ऐसी फिल्में चुनीं जिनमें कहानी और किरदार ज्यादा अहम थे. ना कि सिर्फ ग्लैमर. तापसी के मुताबिक उनकी पर्सनल लाइफ के ट्विस्ट एंड टर्न्स ने उनके काम को कभी अफेक्ट नहीं किया. क्योंकि उन्होंने शुरुआत से ही अपने लिए अलग पहचान बनाई थी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ डटा ईरान, क्या बोले मुसलमान? | Iran War News
Topics mentioned in this article