सुष्मिता सेन को हाथ में गन लेकर सिगार पीता देख कायल हुए एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, कहा- चक दे फट्टे

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन ने सोमवार को अपनी सुपरहिट वेब सीरीज आर्या के सीजन 3 की घोषणा की है. उन्होंने सीरीज से जुड़ा एक टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इस टीजर के साथ सुष्मिता सेन ने बताया है कि आर्या 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सुष्मिता सेन को हाथ में गन लेकर सिगार पीता देख कायल हुए एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन ने सोमवार को अपनी सुपरहिट वेब सीरीज आर्या के सीजन 3 की घोषणा की है. उन्होंने सीरीज से जुड़ा एक टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. इस टीजर के साथ सुष्मिता सेन ने बताया है कि आर्या 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अभिनेत्री के इस टीजर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. 

हालांकि यह दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह अब भी साथ हैं. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. अब आर्या 3 का टीजर रिलीज होने के बाद रोहमन शॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. यह एक कोलाज वीडियो है, जिसमें एक तरफ आर्या 3 का टीजर और दूसरी तरफ रोहमन शॉल दिख रहे हैं. वहीं वीडियो में टीजर देखने के बाद अलग एक्सप्रेशन दे रहे हैं. इस वीडियो के साथ रोहमन शॉल ने खास कैप्शन भी लिखा है. 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यार ये तो बनता था !!  मुझे पता है कि आप सभी को इसे देखकर ऐसा ही लगा होगा. चक दे फट्टे.' रोहमन शॉल का यह ट्वीट वायरल हो रहा है. उनकी इस पोस्ट पर सुष्मिता सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कमेंट में लिखा, बहुत क्यूट !!!  हात करें वेब सीरीज आर्या 3 की तो सुष्मिता सेन एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में लौट रही हैं. इस बार उनके होंठों पे सिगार और हाथों में पिस्तौल नजर आ रही है और आर्या की धमाकेदार वापसी हो गई है. 'आर्या 3' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें सुष्मिता सेन इशारा कर दिया है कि इस बार आर्या कितनी धमाकेदार अंदाज में नजर आने वाली हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections: चुनाव से पहले बंगाल में रामनवमी, सड़कों पर निकाले जा रहे जुलूस | BREAKING NEWS