जब सुशांत सिंह राजपूत की वजह से चढ़ गया था एमएस धोनी का पारा, एक्टर की इस हरकत से आपा खो बैठे थे 'कैप्टन कूल'

सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाया था. इसके लिए उन्हों कैप्टन कूल के साथ काफी वक्त भी बिताया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुशांत सिंह राजपूत के बेहद करीब थे धोनी
Social Media
नई दिल्ली:

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर याद आती है सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एम एस धोनी: एन टोल्ड स्टोरी'. ये फिल्म धोनी के फैन्स के लिए तो खास बन ही गई थी लेकिन सुशांत ने इसे पर्दे पर यूं उतारा कि ये उनकी भी यादगार फिल्म बन गई. सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में जान डालने के लिए मेहनत भी खूब की. दोनों के चेहरे में कोई समानता नहीं लेकिन फिर भी दिल बहुत ही आसानी से मान जाता है कि पर्दे पर धोनी ही हैं. सुशांत ने ना केवल उनके जैसे लुक के लिए ट्रांसफॉर्मेशन किया बल्कि बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल भी कॉपी कर डाला जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई. 

आसान नहीं था पर्दे पर धोनी बनना!

धोनी की बायोपिक में जिस तरह आपने सुशांत को देखा वह पर्दे पर भले ही आसान दिखा लेकिन इसके लिए सुशांत की कड़ी मेहनत और तैयारी थी. सुशांत ने फिल्म में अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए एमएस धोनी के साथ कुछ सेशन किए और साथ में समय बिताया. इन सेशन के दौरान सुशांत कई बार एक ही सवाल पूछा करते थे जिस वजह से कैप्टन कूल का भी पारा चढ़ गया था.

फिल्म की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो में सुशांत ने बताया था, "मैंने पहली बार धोनी को अपना आपा खोते हुए देखा. पहले दो-तीन दिनों तक मैंने उनसे कुछ सवाल पूछे और उन्होंने प्यार से जवाब दिए. फिर उन्होंने कहा कि तुम बहुत सवाल पूछते हो, मुझे वापस आने दो. मैं बस एक ही सवाल को अलग-अलग तरीकों से बार-बार पूछ रहा था."

यह भी पढ़ें: 62 साल पुराना गाना जिसे मिलता था राष्ट्रगान जैसा सम्मान, दसवीं के बच्चों की किताब का हिस्सा बना था ये क्लासिक गीत

Advertisement

धोनी ने इस पर आगे कहा, "वह (सुशांत) एक ही सवाल बार-बार पूछते थे और अगर उन्हें एक जैसा जवाब मिलता तो उन्हें यकीन हो जाता कि मैं सच बोल रहा हूं और फिर वह अगले सवाल पर जाते थे." धोनी ने कहा, "शुरू में अपने बारे में बात करना थोड़ा अजीब लगता था. 15 मिनट बाद आप अपने बारे में बात करते-करते बोर हो जाते हैं और मुझे लगता था कि मुझे ब्रेक चाहिए, मैं जा रहा हूं." फिल्म की प्रमोशन के दौरान, सुशांत के धोनी की बेटी जीवा के साथ खेलने के क्लिप भी वायरल हुए थे, जिनसे धोनी और सुशांत के बीच के अच्छे रिश्ते का पता चलता था.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर टूट गए थे धोनी

सुशांत ने 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहा. एक्टर अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. 'MS धोनी' फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने कहा था कि सुशांत की मौत की खबर सुनकर क्रिकेटर 'टूट' गए थे. नीरज ने xtratime.in को बताया, "माही भाई के अलावा, मैंने उनके दो सबसे अच्छे दोस्तों मिहिर दिवाकर और अरुण पांडे को भी फोन किया." "वे सभी इतनी बुरी खबर सुनकर बहुत परेशान थे. माही भाई यह खबर सुनकर सदमे में थे और बुरी तरह टूट गए थे."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ पैसों के लिए फिल्म नहीं करनी चाहिए' दिलजीत दोसांझ पर FWICE प्रेजिडेंट का तंज, सतलुज पर नहीं थमा विवाद

Featured Video Of The Day
जयपुर में ट्रक ने रास्ते पर खड़े परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत
Topics mentioned in this article
Sushant Singh Rajput
MS Dhoni
Entertainment
Bollywood
Ms Dhoni Birthday