रात में शूटिंग नहीं करता था सुपरस्टार, शाम 7 बजे के बाद कर लेता था पैकअप, डायरेक्टर ने सुनाई स्क्रिप्ट तो गाड़ी से दिया था उतार

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में डायरेक्टर डेविड धवन ने 92 रोमांटिक फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले एक्टर के बारे में बताया, जो शाम 7 बजे के बाद काम नहीं करते थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे डेविड धवन ने सुनाया इस सुपरस्टार का किस्सा
नई दिल्ली:

दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, राज कपूर, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी, अमजद खान, अमिताभ बच्चन और शशि कपूर जैसे सुपरस्टार्स ने 50 से लेकर 90 के दशक तक बॉलीवुड पर राज किया. वहीं वह उन सुपरस्टार्स की गिनती में आते थे, जो अपनी शर्तों पर काम करते थे. इन्हीं में से एक ऋषि कपूर हैं, जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि वह राज में शूटिंग नहीं करते थे. जबकि 7 बजे के बाद पैकअप कर लेते थे. वहीं इस आदत का किस्सा हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में डायरेक्टर डेविड धवन ने सुनाया. 

रात में शूटिंग नहीं करते थे ऋषि कपूर 

बेहद कम लोग नहीं जानते कि ऋषि कपूर की एक शर्त थी कि वह रात में शूट नहीं करते. इसके कारण उन्होंने कई फिल्में छोड़ी. ऋषि कपूर सेट पर अनुशासन का पालन करते थे. वहीं शूटिंग को एक जॉब की तरह मानते थे, जिसके चलते वह सुबह 9 बजे से रात के 7 बजे तक ही शूट करते थे. इसके कारण उन्होंने कई स्क्रिप्ट को भी ठुकराया. 

ये भी पढे़ं- सलमान-आमिर के बाद सुनील ग्रोवर की कादर खान की मिमिक्री ने फैंस को किया हैरान, बोले-सच में कादर खान ही मंच पर खड़े हों

डेविड धवन ने सुनाया ऋषि कपूर का किस्सा

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में बेटे वरुण धवन के साथ डेविड धवन पहुंचे थे. जहां उन्होंने ऋषि कपूर के बारे में बात की. उन्होंने कहा, एक एक्टर हैं, जिनके साथ मैंने बहुत काम किया है. कमाल के एक्टर हैं और सीखा भी बहुत हैं उनसे, जिनका नाम था ऋषि कपूर. उनका एक ही सवाल होता था. कुछ नहीं. वो बोलते थे, अच्छे ये? ये क्यों करुं मैं? अब उनको मनाना पड़ता था कि सर ये ऐसे है इसलिए करना पड़ रहा है. अच्छा. नहीं तो वो आपको वहीं अटका देंगे. 

Advertisement

ऋषि कपूर ने गाड़ी से उतार दिया था डायरेक्टर को बाहर

आगे डेविड धवन ने कहा, उनका बेस्ट था, सात बज गए ना. हो गया. उठ जाओ. मेरी घंटी बज गई है. उनका एक किस्सा है छोटा सा मैं सुनाना चाहता हूं. उनको एक डायरेक्टर आया कहानी सुनाने के लिए. तो उसने बोला तू शूटिंग में आजा. फिर मेरी वैन में बैठकर घर जा रहा हूं. रास्ते में तू सुना दे कहानी. वो बैठे गाड़ी चला. उन्होंने कहानी शुरू की. पहला शॉट ही उसने बोला था, रात का ये टाइम है. ये, ये ऐसे होगा. रोक दिया. रुक एक मिनट रुक. वैन को बोला. स्टॉप कर एक मिनट. बोले मैं रात की फिल्में करता नहीं हूं. उसको उतार दिया. रास्ते पर. '

ये भी पढे़ं- गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने विलेन बनकर की एंट्री! अजय देवगन बोले- कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये

Advertisement

ऋषि कपूर के बारे में

कपूर खानदान में जन्मे ऋषि कपूर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने मेरा नाम जोकर से बॉलीवुड में कदम रखा और 92 फिल्मों में रोमांटिक लीड एक्टर रहे. इसके साथ ही अमर अकबर एंथनी, लैला मजनू, अमर अकबर एंथनी और नगीना जैसी फिल्में शूट कीं. 

Featured Video Of The Day
Bengal, Assam समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज, EC की 4 बजे Press Conference | BREAKING