अमिताभ बच्चन के स्टारडम को टक्कर देने वाले सुपरस्टार की बहू की 5 फोटो, 1130 करोड़ है नेटवर्थ, 77,000 करोड़ साम्राज्य की है वारिस

चिरंजीवी की बहू और राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला 1130 करोड़ की मालकिन हैं और 77000 करोड़ के अपोलो हॉस्पिटल्स साम्राज्य से जुड़ी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चिरंजीवी की बहू का नेटवर्थ कर देगा हैरान
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में जहां अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही स्टारडम की अलग ही चमक नजर आती है, वहीं साउथ में यही जलवा चिरंजीवी का है. एक ऐसा सुपरस्टार, जिनकी फैन फॉलोइंग का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ. लेकिन इस चमक-दमक वाली दुनिया में एक और नाम है जो चुपचाप अपनी अलग पहचान बना रहा है. ये हैं उपासना कोनिडेला...एक तरफ जहां वो सुपरस्टार चिरंजीवी की बहू हैं, वहीं साउथ के बड़े स्टार राम चरण की पत्नी भी हैं. घर में सुपरस्टार बहू, बाहर करोड़ों की मालकिन और बिजनेस वर्ल्ड में एक मजबूत चेहरा. उनकी हर तस्वीर में सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि पावर और क्लास भी झलकती है. वहीं अगर लुक्स की बात करें तो साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना, सामंथा और रश्मिका से खूबसूरती में कम नहीं हैं.

अमिताभ बच्चन के स्टारडम को चिरंजीवी ने दी थी टक्कर

चिरंजीवी का स्टारडम साउथ में किसी जुनून से कम नहीं, ठीक वैसे ही जैसे बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का जलवा बरकरार है. इस सुपरस्टार फैमिली का हिस्सा होना अपने आप में बड़ी बात है, लेकिन यहां खास बात ये है कि परिवार की नई पीढ़ी भी उतनी ही दमदार है.

ये भी पढे़ं- पापा रंजीत जिम में कर रहे थे एक्सरसाइज, बेटी के एक कमेंट ने जगा दिया अंदर का विलेन, 83 की उम्र में भी आ गया 80s जैसा जोश

चिरंजीवी की बहू हैं उपासना कामिनेनी

राम चरण और उपासना कोनिडेला की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती. दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता प्यार तक पहुंचा और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली. आज दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और मजबूत जोड़ियों में गिनी जाती है.

Advertisement

उपासना कामिनेनी का नेटवर्थ कर देगा हैरान

उपासना कोनिडेला सिर्फ एक स्टार वाइफ नहीं हैं, बल्कि अपने दम पर बड़ी पहचान बना चुकी हैं. करीब 1130 करोड़ की नेटवर्थ के साथ वो हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में बड़ा नाम हैं और कई बड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहती है.

77,000 करोड़ साम्राज्य की वारिस हैं राम चरण की वाइफ

उपासना का कनेक्शन देश के सबसे बड़े हेल्थकेयर ग्रुप अपोलो हॉस्पिटल्स से है, जिसकी नींव उनके दादा प्रथाप सी रेड्डी ने रखी थी. करीब 77,000 करोड़ के इस साम्राज्य से जुड़ना ही अपने आप में उनकी ताकत को दिखाता है.

Advertisement

उपासना कोनिडेला की वाइफ

लग्जरी घर, महंगी कारें और ग्लोबल लाइफस्टाइल, सब कुछ होने के बावजूद उपासना कोनिडेला की पर्सनालिटी में एक सादगी भी नजर आती है. शायद यही वजह है कि उनकी हर फोटो सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी भी कहती है जो पावर, फैमिली और सफलता का परफेक्ट मिक्स है.

ये भी पढे़ं- ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीरें, ढेर सारे मेहमानों को देख बेहोश हो गई थीं कपूर खानदान की बहू, करिश्मा कपूर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Featured Video Of The Day
Assam Election 2026: असम में वोटों का खेल! कौन किसे भेजेगा जेल? | BJP Vs Congress | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article