धार्मिक यात्रा करने वाले दर्शकों के लिए है ये सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म, 60 से 70 दिनों में शूटिंग हुई पूरी, जनवरी में होनी थी रिलीज

स्पिरिचुअल सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'त्रिकाल' 24 अप्रैल को रिलीज हो सकती है, जिसमें बुराई के खिलाफ महेंद्रन और श्रद्धा दास जंग लड़ते दिखेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अप्रैल 2026 में रिलीज होगी ये सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म
नई दिल्ली:

दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है, तो फिल्म और भी दिलचस्प बन जाती है. यही वजह है कि दर्शक ऐसी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, जिनमें सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि एक अलग अनुभव भी मिलता है. अब ऐसी ही एक फिल्म 'त्रिकाल' चर्चा में है, जो अपने अनोखे विषय और दमदार कहानी की वजह से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर चर्चा हो रही है.

सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म मूवी जनवरी में होनी थी रिलीज

डायरेक्टर मणि थेलागुटी की इस फिल्म में महेंद्रन और श्रद्धा दास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह एक स्पिरिचुअल सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई को दिखाया जाएगा. इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों के अनुसार, यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म को जनवरी में रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी तारीख बदलने का फैसला किया. अब इसे अप्रैल में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. इस फिल्म को तमिल में 'त्रिकांडा' नाम से रिलीज किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 10 साल पहले कैसे थे रणवीर सिंह, धुरंधर के आलम भाई ने कहा- मैंने उनके साथ फनी रील भी बनाई थी

Advertisement

धार्मिक यात्रा करने वाले दर्शकों के लिए है ये फिल्म

आईएएनएस से बात करते हुए प्रोड्यूसर श्रीनिवास ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग चेन्नई और हैदराबाद में लगभग 60 से 70 दिनों में पूरी की गई. वे फिल्म को 23 जनवरी को रिलीज करने के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि उनका टारगेट ऐसे दर्शक थे, जो धार्मिक यात्रा पर जाते हैं, खासकर सबरीमाला. उनका मानना था कि जब लोग अपनी यात्रा से लौटेंगे, तब फिल्म को रिलीज करना ज्यादा सही रहेगा. हालांकि उस समय कोई तारीख तय नहीं की गई थी.

एक साल पहले आया ट्रेलर

फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता तब और बढ़ गई जब इसका ट्रेलर सामने आया. ट्रेलर की शुरुआत कुछ डरावने और रहस्यमयी दृश्यों से होती है और इस बीच एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है कि यह लड़ाई रोशनी लाने के लिए है, लेकिन अंधेरा इस रोशनी को हमेशा के लिए खत्म करना चाहता है. ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि लोग डर में जी रहे हैं और बुरी ताकतों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल हैं कि क्या इस विनाश को रोका जा सकता है या नहीं. फिल्म में महेंद्रन को दमदार एक्शन करते हुए दिखाया गया है. वहीं, श्रद्धा दास एक साइकेट्रिस्ट के रोल में नजर आती हैं. फिल्म में एक ऐसा मोड़ आता है, जहां वह एक मरीज को मानसिक बीमारी से ग्रसित समझती हैं, लेकिन असल में वह बुरी शक्तियों के प्रभाव में होता है. इससे फिल्म में सस्पेंस और बढ़ जाता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office LIVE: सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनीं धुरंधर 2, दो दिनों में 200 करोड़

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Mathura में फरसा वाले बाबा की क्रूर हत्या! गोतस्करों ने ट्रक से कुचला, हाईवे पर पत्थरबाजी-जाम | UP