सनी लियोन की खातिर फैन ने किया ऐसा सैक्रिफाइस, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- बीवी ढूंढने के लिए गुडलक

बॉलीवुड हस्तियों के फैंस कई बार हद से गुजर जाते हैं. जी हां, सनी लियोन के एक फैन ने भी कुछ ऐसा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
सनी लियोन का अतरंगी फैन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड हस्तियों के फैंस कई बार हद से गुजर जाते हैं. जी हां, सनी लियोन के एक फैन ने भी कुछ ऐसा किया है. यह फैन अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस से मिलने आया तो उसने कुछ ऐसा दिखाया जिसे देख Sunny Leone हैरान रह गईं. इस वीडियो को सनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को खूब रिप्सॉन्स मिल रहा है और फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वैसे भी इन दिनों सनी लियोन कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनकी वेब सीरीज अनामिका हाल ही में रिलीज हुई है.

सनी लियोन का फैन

सनी लियोन ने फैन के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'उम्मीद है, अब तुम हमेशा मुझे प्यार करते रहोगे क्योंकि अब तुम्हारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है. बीवी ढूंढने के लिए गुड लक.' इस तरह एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन शेयर किया है. इस वीडियो में सनी लियोन एक फैन से रू-ब-रू कराती हैं, जिसने अपने कलाई पर सनी लियोन का नाम टैटू करा रखा होता है. इस तरह कैप्शन और वीडियो खूब पढ़े और देखे जा रहे हैं.

सनी लियोन का करियर

बता दें कि सनी लियोन 2011 में उस समय लोकप्रियता हासिल की थी, जब वह बिग बॉस में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्में की और 'जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू भी किया. वह 'रागिनी एमएमएस 2' में भी नजर आई थीं. इन दिनों वह साउथ के सिनेमा में काफी व्यस्त हैं. लेकिन कुछ समय पहले ही वह एक्शन सीरीज अनामिका में भी नजर आई थीं. जिसमें उनका एक्शन अंदाज काफी पसंद किया गया था. 

बिपाशा और करण डिनर के लिए पहुंचे, साथ नजर आया एक और मेहमान

Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results: रैपर, मेयर के बाद अब PM? कौन हैं नेपाल में Gen-Z के हीरो Balen Shah?