सनी देओल की पत्नी की 10 रेयर तस्वीरें, वेडिंग फोटो देख कहेंगे- धर्मेंद्र की बहू का नहीं किसी से मुकाबला

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी सादगी और नेचुरल खूबसूरती भरी तस्वीरें फैंस का दिल जीत लेती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धर्मेंद्र की बड़ी बहू की 10 तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की चमकती दुनिया में कई स्टार पत्नियां लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन सनी देओल की पत्नी पूजा देओल इससे बिल्कुल अलग हैं. वे ग्लैमर से दूरी बनाकर सादगी भरी निजी जिंदगी जीना पसंद करती हैं. बहुत कम पब्लिक इवेंट्स पर नजर आने के बावजूद लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. उनकी खूबसूरती के साथ उनका शांत स्वभाव और पारिवारिक जीवन उन्हें खास बनाता है. देओल परिवार की बहू होने के बावजूद उन्होंने हमेशा लो प्रोफाइल रहना चुना है. हालांकि फैमिली फंक्शन से लेकर वेडिंग मोमेंट तक, उनकी मौजूदगी हर तस्वीर को खास बना देती है.

पूजा देओल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल की पत्नी हैं. वे देओल परिवार की बड़ी बहू के रूप में जानी जाती हैं. परिवार में उनकी छवि बेहद शालीन और सादगी भरी मानी जाती है.

पूजा देओल का जन्म एक भारतीय परिवार में हुआ लेकिन उनकी परवरिश विदेश में हुई. उनका बैकग्राउंड काफी प्राइवेट रहा है और वे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल जानकारी साझा नहीं करती हैं.

बताया जाता है कि सनी देओल की पत्नी पूजा देओल का असली नाम लिंडा महल है, लेकिन शादी के बाद वे पूजा देओल नाम से जानी जाने लगीं. उन्होंने हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखी है.

Advertisement

सनी देओल और पूजा देओल की शादी साल 1984 में हुई थी. ये शादी बेहद निजी तरीके से परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुई थी.

शादी के बाद पूजा देओल ने पूरी तरह परिवार और बच्चों की परवरिश पर ध्यान दिया. उन्होंने कभी फिल्मी दुनिया में आने की कोशिश नहीं की.

Advertisement

पूजा दो बेटों की मां हैं जिनमें बड़े बेटे करण देओल हैं. परिवार के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद मजबूत मानी जाती है.

पूजा देओल का स्वभाव बेहद शांत और सादगी भरा बताया जाता है. वे लाइमलाइट से दूर रहकर नॉर्मल और डाउन टू अर्थ लाइफ जीना पसंद करती हैं.

उनकी नेचुरल खूबसूरती और सिंपल लुक अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं. वे कम मेकअप और सादे स्टाइल में नजर आती हैं.

देओल परिवार की परंपराओं और संस्कारों को पूजा पूरी गरिमा के साथ निभाती हैं. परिवार उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता है. सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से दूरी के बावजूद फैंस उनके बारे में जानने में दिलचस्पी रखते हैं. उनकी सादगी ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है. 

Advertisement

पूजा देओल ने हमेशा ग्लैमर से दूर रहकर अपनी फैमिली लाइफ को इंपॉर्टेंस दिया है. वो मानती है कि पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ही बेहतर है. यही सादगी और उनके व्यवहार की खूबसूरती उन्हें सबसे अलग बनाती है.

Featured Video Of The Day
प्रेमिका की लाश को काटकर फ्रिज में छिपाया! विशाखापट्टनम की दिल दहलाने वाली कहानी
Topics mentioned in this article