नसीरुद्दीन शाह के दुबले-पतले हमशक्ल में आई सनी देओल की आत्मा, मारे ऐसे भारी डायलॉग हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

इस वायरल वीडियो में नसीरुद्दीन शाह का हमशक्ल अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म मोहरा के एक डायलॉग 'इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने बड़ी मुसीबतें झेली हैं...' पर लिप सिंक रहा है. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने विलेन का रोल प्ले किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नसीरुद्दीन शाह का हमशक्ल वायरल

बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल की रेस में अब एक और एक्टर नसीरुद्दीन शाह का नाम जुड़ गया है. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन समेत कई एक्टर्स के डुप्लीकेट के बाद अब नसीरुद्दीन शाह के इस हमशक्ल ने लोगों को एंटरटेन करने का मन बना लिया है. नसीरुद्दीन शाह एक बेहतरीन कलाकार हैं, इसमें कोई शक नहीं है. उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन सीन को इतना रियलिस्टिक बना देते हैं कि देखने वालों को यकीन ही नहीं होता है कि सीन रियल है या रील. अब नसीरुद्दीन के नेगेटिव रोल में एक दमदार डायलॉग पर उनके इस हमशक्ल ने गरदा उड़ा दिया है. नसीरुद्दीन शाह का यह हमशक्ल सोशल मीडिया पर छा चुका है और लोग इसके टैलेंट पर भी खूब तालियां बजा रहे हैं, जबकि कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं.

नसीरुद्दीन शाह का हमशक्ल

इस वायरल वीडियो में नसीरुद्दीन शाह का हमशक्ल अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म मोहरा के एक डायलॉग 'इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मैंने बड़ी मुसीबतें झेली हैं...' पर लिप सिंक रहा है. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने विलेन का रोल प्ले किया था. एक्टर का यह हमशक्ल दिखने में काफी हद तक एक्टर की तरह लग रहा है. वहीं बाल, शार्प आंखें और ताव वाली मूंछों पर इसके खौफनाक एक्सप्रेशन यूजर्स को अट्रैक्ट कर रहे हैं. इस वीडियो को तकरीबन ढाई लाख बार देखा जा चुका है और कमेंट बॉक्स में तो लाइक की झड़ी लग चुकी है. कमेंट्स की बात करें तो लोग नसीरुद्दीन शाह के इस हमशक्ल की तारीफ करने के साथ-साथ चुटकी भी ले रहे हैं.
 

लोगों ने कहा ये तो बहुत खतरनाक है 

नसीरुद्दीन शाह के इस हमशक्ल के एक्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी भी शेयर किये हैं. एक ने लिखा है, 'मैं समझा कि यह असली वाले नसीरुद्दीन शाह हैं'. दूसरा यूजर लिखता है, 'नसीरुद्दीन शाह की तरह है यह तो'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'इससे नसीरुद्दीन शाह के जवानी के रोल करवा सकते हैं'. चौथे ने लिखा है, 'इसने तो एक्टिंग में नसीरुद्दीन शाह को भी फेल कर दिया'. इस वीडियो पर 5 हजार से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं. गौरतलब है कि नसीरुद्दीन शाह बीते चार दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं और अपने बयानों के चलते भी वह चर्चा में आते रहते हैं. नसीरुद्दीन शाह को बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गिना जाता है, जिनके अभिनय पर रत्तीभर भी शक नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने ठुकरा दी थी सैफ अली खान की फिल्म, भारत-पाकिस्तान बना था वजह, कहा था- जिंदगी में नहीं करूंगा ये रोल




 

Featured Video Of The Day
Iran ने Qatar के सबसे बड़े LNG Plant पर दागी Missile, भड़के Trump, दे दिया Final Ultimatum!