'लव यू मां' सनी देओल ने मदर्स डे पर मां के साथ शेयर की तस्वीरें, बॉबी देओल ने खूब लुटाया प्यार

सनी देओल ने मदर्स डे के खास अवसर पर मां के साथ वेकेशन की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने एक स्पेशल कैप्शन शेयर किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ मदर्स डे पर शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

सनी देओल अक्सर अपनी फैमिली के लिए प्यार बयां करते रहते हैं और मदर्स डे के खास मौके पर वह अपनी मां का जिक्र ना करें ऐसा हो नहीं सकता. 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है. इसके चलते सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मां के साथ वेकेशन की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं और उनके साथ बिताए पलों को भी याद किया है. वहीं इस पोस्ट के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन शेयर किया कि भाई बॉबी देओल भी हार्ट इमोजी शेयर किए बिना नहीं रह पाए हैं. 

सनी देओल के मदर्स डे पोस्ट पर बॉबी देओल ने लुटाया प्यार

इंस्टाग्राम पर सनी देओल ने ढेर सारी तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मां के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताते हुए नजर आए. वहीं उनकी मां प्रकाश कौर भी बेटे पर प्यार लुटाती हुईं नजर आईं. इस पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा, लव यू मामा. और ढेर सारी इमोजी शेयर की, जिसपर बॉबी देओल ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारी इमोजी शेयर की है.  

ये भी पढ़ें- विजय के बेटे की 5 फोटो, हो गए हैं 25 साल के गबरू जवान, पापा तलपति की हूबहू कॉपी, डायरेक्ट कर चुके है ये फिल्में

Advertisement

धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर

बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं. दोनों की शादी 1954 में हुई थी, जब धर्मेंद्र का फिल्मी सफर अभी शुरू भी नहीं हुआ था. इस शादी से उनके चार बच्चे हैं – दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, जो दोनों ही बॉलीवुड में बड़े नाम हैं, और दो बेटियां विजेता और अजीता. प्रकाश कौर ज्यादातर मीडिया से दूर रहती हैं लेकिन सनी और बॉबी अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर करते हैं. हालांकि, अभिनेता की बहनें भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं. 

सनी देओल का वर्कफ्रंट

सनी अभी हाल ही में अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे. यह जेपी दत्ता की 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर' का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा है. फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, अभिनेता सनी देओल राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित एक पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगे. 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 8 साल पहले इस फिल्म में भी मुख्यमंत्री बन चुके हैं तमिलनाडु के CM थलापति विजय, शपथ ग्रहण समारोह में स्टाइलिश अंदाज से खींचा ध्यान

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव के वो आखिरी 2 घंटे! | Akhilesh Yadav | Kachehri
Topics mentioned in this article