पापा धर्मेंद्र या भाई बॉबी नहीं, इस खास चीज से हैं सनी देओल को बेहद प्यार, बॉर्डर एक्टर बोले- जेब में भी रखता हूं

जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे पास आ रहा है, कई लवर्स वैलेंटाइन वीक मनाने में बिज़ी हैं.  टेडी डे के मौके पर लवर्स एक-दूसरे को प्यारे स्टफ्ड टॉयज गिफ्ट करते हैं. कल यानी 7 फरवरी को लोगों टेडी डे सेलिब्रेट किया.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस खास चीज से हैं सनी देओल को बेहद प्यार
नई दिल्ली:

जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे पास आ रहा है, कई लवर्स वैलेंटाइन वीक मनाने में बिज़ी हैं.  टेडी डे के मौके पर लवर्स एक-दूसरे को प्यारे स्टफ्ड टॉयज गिफ्ट करते हैं. कल यानी 7 फरवरी को लोगों टेडी डे सेलिब्रेट किया.  यह दिन सनी देओल के लिए भी खास था. वह भी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं, जिसमें उन्होंने टेडी बियर के लिए अपने ऑब्सेशन के बारे में बताया था. उस समय को याद किया, जब उन्होंने अपने क्यूट कलेक्शन से अपने फेवरेट टेडी के साथ डांस किया था. 

2023 में सनी देओल और उनके भाई बॉबी देओल एक मजेदार एपिसोड के लिए करण जौहर के चैट शो में शामिल हुए थे. इसी दौरान, जब KJo ने सनी के ‘टेडी फेटिश' के बारे में पूछा, तो एक्टर ने शेयर किया था, “मुझे नहीं पता, मुझे वे बहुत प्यारे और क्यूट लगते हैं.” बॉबी ने आगे बताया, “उनके पास स्टफ्ड टॉयज का बहुत बड़ा कलेक्शन है, यह सच में बहुत क्यूट है.” बीच में बोलते हुए, सनी ने कहा था, “मेरे पास एक छोटा सा है, मैं इसे अपनी कार में रखता हूं. कभी-कभी मैं इसे अपनी जेब में भी रखता हूं. हां, छोटा सा.” सनी ने आगे कहा था, “जब भी मुझे कहीं कुछ ऐसा दिखता है जो मुझे अच्छा और क्यूट लगता है, मैं उसे खरीद लेता हूं.” उस साल बाद में, सनी ने अपने पसंदीदा टेडी के साथ डांस करके टेडीज़ के लिए अपना प्यार साबित किया.

Advertisement

एनिमल 2023 में अपने भाई बॉबी के एंट्री सॉन्ग जमाल कुडू को एक प्यारा सा ट्रिब्यूट देते हुए सनी ने क्रिसमस ट्री के सामने ट्रैक पर अपने पसंदीदा टेडी बियर के साथ डांस किया था. सनी ने टेडी के साथ पोज भी दिया. नीचे कैप्शन में एक्टर ने शेयर किया था, अपने पसंदीदा टेडी  के साथ. क्रिसमस मनाया. कमेंट सेक्शन में, एक फैन ने लिखा, अब तक का सबसे प्यारा ऑब्सेशन. एक और सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, “हमारे प्यारे टेडी बेयर पसंद करने वाले सुपरस्टार को टेडी डे की बहुत-बहुत बधाई. आप सभी को टेडी डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
 

Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Sunny Deol News
Sunny Deol News In Hindi
Teddy Day
Teddy Day News