सनी देओल ने किया इशारा, पापा धर्मेंद्र की फेवरिट फिल्म का बदल सकता है टाइटल

Sunny Deol Lahore 1947; सनी देओल ने बहुत ही शॉकिंग ऐलान किया है, उन्होंने कहा है कि 1947 लाहौर फिल्म का टाइटल बदला जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sunny Deol Lahore 1947: बदल सकता है सनी देओल की फिल्म का नाम

सनी देओल (Sunny Deol) का जलवा 'बॉर्डर 2' की कामयाबी के बाद सातवें आसमान पर है. सनी पाजी की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस (Border 2 Box Office Collection) अभी जारी है, लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर बैक टू बैक ऐलान हो रहे हैं. हाल ही में सनी पाजी ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया कि उनकी कई फिल्में आने वाली हैं, जिनमें से एक प्रमुख है लाहौर 1947 (Lahore 1947). यह फिल्म विभाजन की भयावह घटनाओं को दिखाती है. अब सनी देओल ने इशारा किया है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टाइटल बदला जा स कता है.

यह भी पढ़ें: रोमियो की फिल्म में जूलियट का जलवा, जानें शाहिद पर कैसे भारी पड़ी तृप्ति- पढ़ें मूवी रिव्यू

लाहौर 1947 का बदल सकता है नाम

सनी देओल ने कहा, 'मेरी ढेर सारी फिल्में आने वाली हैं. उनमें से एक लाहौर 1947 है. शायद टाइटल चेंज हो सकता है या वही रहे. फिल्म एक मशहूर नाटक पर आधारित है. 15 अगस्त के आसपास सिनेमाघरों में लगेगी.' यह फिल्म विभाजन की क्रूरता को दर्शाएगी और दर्शकों को भावुक कर देगी. सनी देओल ने अपने फैन्स से कहा कि वे तैयार रहें, क्योंकि उनकी फिल्मों में अलग-अलग तरह की परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' की रिलीज से दो महीने पहले एक झलक आई सामने, परिवार को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देगा जॉर्ज कुट्टी

लाहौर 1947 सनी देओल का बेटा भी

'लाहौर 1947' में अभिमन्यु सिंह विलेन का रोल निभा रहे हैं. अभिमन्यु सिंह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और अन्य फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल के लिए मशहूर हैं, यहां एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में प्रीति जिंटा और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह प्रोजेक्ट आमिर खान प्रोडक्शन का है और इसमें दर्शकों को एक्शन, इमोशन और ऐतिहासिक संदेश का मिक्सचर देखने को मिलेगा. यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी बल्कि इतिहास के उस काले अध्याय को याद दिलाएगी जब भारत-पाकिस्तान विभाजन ने लाखों जिंदगियां तबाह कीं. 

Featured Video Of The Day
PM Modi in Assam: असम दौरे पर PM मोदी, देंगे हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात! | Latest News
Topics mentioned in this article