सनी देओल ने पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर मचाया था गदर, 43 साल पहले 3 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए थे 13 करोड़

Betaab Collection: सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रहे हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सनी का दबदबा नया नहीं बल्कि बहुत पुराना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Betaab Collection: सनी देओल की डेब्यू मूवी का बजट और कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

Betaab Collection: बॉर्डर-2 की रिलीज के बाद से सनी देओल का नाम हर तरफ छाया हुआ है. फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस और बुलंद आवाज ने साबित कर दिया कि अपनी इस शानदार सेकेंड इनिंग में वो और भी धमाके करने जा रहे हैं. फिलहाल तो बॉर्डर-2 ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर मिल रहे हैं. फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की मानें तो अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक 302 करोड़ की कलेक्शन कर ली है. 

सनी देओल की पहली फिल्म ने कितनी कमाई की थी ?

बॉर्डर-2 की बातें छोड़ जरा पीछे जाएं तो याद आती है सनी देओल की बेताब. सनी देओल ने साल 1983 में फिल्म बेताब से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह लीड रोल में थीं. इस फिल्म ने रातोंरात सनी देओल को स्टार बना दिया. ये यंग लव स्टोरी और इसका म्यूजिक फैन्स को खूब पसंद आया. जावेद अख्तर की लिखी इस फिल्म को राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म का बजट करीब 3 करोड़ बताया जाता है. वहीं अगर विकिपीडिया पर दी गई जानकारी की मानें तो सनी देओल की पहली फिल्म ने कमाई 13.5 करोड़ रुपये की थी. ये आंकड़ा बताने के बाद तो ये साफ करने की जरूरत भी नहीं कि गणित और मुनाफा किस तरह का रहा. साफ है कि फिल्म ने बजट से तीन गुना कलेक्शन की थी.

सनी देओल की आने वाली फिल्में

सनी देओल के लिए 2026 की शुरुआत बॉर्डर-2 के साथ काफी धमाकेदार रही और आगे भी उनकी दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली हैं. आने वाले समय में सनी देओल फिल्म 'इक्का' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी. इसके अलावा, उनके पास 'लाहौर 1947' और 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं. 'रामायण' में वह हनुमान के किरदार को निभाते नजर आएंगे.  

Featured Video Of The Day
Iran-Israel सीधी जंग शुरू! Trump की सेना ने भी बोला धावा, Netanyahu की बड़ी अपील| Israel vs Iran War