सनी देओल की आंखें गाय जैसी हैं...कोस्टार ने सनी पाजी की तारीफ में क्यों कही ये बात

सनी देओल बहुत जल्द इक्का के साथ ओटीटी प्लैटफॉर्म पर दस्तक देने आ रहे हैं. फिल्म में सनी के साथ अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा और तिलोत्मा शोम भी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सनी देओल की तारीफ में क्या बोल गईं तिलोत्मा शोम
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म इक्का के इवेंट में सनी देओल, दिया मिर्जा के साथ साथ तिलोत्मा शोम भी शामिल थीं. इस मौके पर उन्होंने सनी देओल के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियस के बारे में बताया. पर "जब सिड ने मुझे कॉल किया और उन्होंने कहा कि यह सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ एक फिल्म है, तो मैंने अपने फोन को देखा कि कुछ गड़बड़ तो नहीं है. कुछ क्या हो गया भाई? मुझे लगा कि कुछ तो प्रैंक कॉल होगा जरूर क्योंकि नेटफ्लिक्स से कॉल नहीं आया था, सिड से डायरेक्टली आया था. तो मुझे लगा जरूर कोई मतलब दोस्त होगा, ऐसा कुछ कर रहा है, यू नो जोक मार रहा है. लेकिन देन इट वाज रियल और मैंने कभी कोई वकील (lawyer) का रोल नहीं निभाया है. और यह पहला मौका था टू यू नो क्रिएट समथिंग न्यू, टू लर्न अ न्यू लैंग्वेज और हम बहुत कम फिल्में देखकर बड़े हुए हैं. हम किताबें ज्यादा पढ़ते थे, फिल्में कम देखते थे. पर 'दामिनी' देखी थी हमने.

तो इट वाज टू मच टू थिंक कि और फिर 'दामिनी' की उस लाइन का कोई संदर्भ (call back) होना और ऐसी बहुत सी चीजें जो मेरे लिए बहुत नई हैं. मैं नेटफ्लिक्स की सच में बहुत शुक्रगुार हूं कि मेरे जैसे एक एक्टर के लिए, जो इस शहर में किसी को भी जाने बिना आई थी और कास्टिंग डायरेक्टर्स ने दुनिया को एक्टर्स और स्टार्स के बीच बांट रखा है. उस तरह के बहुत ही ध्रुवीकृत (polar) माहौल में नेटफ्लिक्स ने मुझे एक घर दिया, उन एक्टर्स के साथ काम करने का मौका दिया जो पूरी तरह से अलग हैं, और फिर उन रेखाओं को मिटाने का काम किया जो हमें बांटती हैं और हमें बक्सों में रखती हैं.

यह वास्तव में एक बहुत ही अच्छा एहसास है कि मेरे जीवनकाल में मैं एक ऐसी इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकी जो इतनी स्वागत करने वाली थी और निश्चित रूप से मैं थोड़ी नर्वस थी कि सनी सर के साथ मेरे बहुत सारे सीन्स हैं, अब क्या होगा अगर वो मुझे पसंद नहीं करेंगे या यू नो वो मेरी आंखों में नहीं देखना चाहेंगे. मुझे नहीं पता कि ये बड़े स्टार्स कैसे करते हैं तो मैं तो उन्हें हेलो भी नहीं कहना चाहती थी. जब वो अंदर आए, मैं बैठी थी, मैंने सोचा कि चुपचाप बैठे रहो और जब एक्शन बोलेंगे तब काम करेंगे, हाय-हेलो बोलने की कोई जरूरत नहीं है. मतलब वो चिढ़ जाएंगे, कुछ और हो जाएगा.

फिर सिड ने जोर दिया कि मैं जाऊं और यू नो यह था... मैं जानती हूं कि इस तरह के एक्टर से, इस तरह की विरासत से बहुत सी भावनाएं जुड़ी हुई हैं. लेकिन मैंने उनकी आंखों में देखा, और अगर आपने कभी किसी गाय की आंखें देखी हों, तो वो बहुत दयालु होती हैं, और मुझे सच में ऐसा लगा कि माई गॉड, उनकी आंखें वाकई बहुत दयालु हैं, यू नौ. मैं बाकी सब कुछ भूल गई और फिर हमारा एक सीन है जिसमें उनकी आंखें फिर से... मेरे पास एक और कहानी है, लेकिन वो किसी और दिन के लिए है, हां."

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब दिया मिर्जा ने धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना को जड़ा थप्पड़, सीन के बाद बुरी तरह घबरा गई एक्ट्रेस

"हा, उन्होंने कहा कि एक ये सीन करना है जिसमें सनी सर अपना जैकेट... हां, ये मुझसे कभी किसी ने करवाया नहीं है और उन्होंने कहा कि ये शॉट होगा जहां आप अपना जैकेट डाल रहे हैं, गेटिंग रेडी फॉर कोर्ट, सनी सर अपना जैकेट डालेंगे, इट विल कट टू... यू." "और बैकग्राउंड बजेगा, वो आएगा. आई मीन देयर आल्सो, इट्स अ वैरी गुड शॉट." "और इतना ही नहीं, आपने ट्रेलर में वो ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग भी बोला है. आपको पता है कि अब क्या होने वाला है."

Featured Video Of The Day
कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर दौरे से पहले बड़ा एक्शन, अजय राय अयोध्या में हाउस अरेस्ट
Topics mentioned in this article
Ikka
Sunny Deol
Dia Mirza
Tillotama Shome
Akshaye Khanna