सतिंदर सरताज के फैन हुए सनी देओल, ड्राइविंग करते हुए पाजी ने सुना यह मशहूर गाना, वीडियो वायरल

सतिंदर सरताज की 2016 में रिलीज हुई प्रसिद्ध पंजाबी एल्बम 'हजारे वाला मुंडा' एक रोमांटिक एल्बम है, जिसे जतिंदर शाह ने संगीतबद्ध किया है. इस एल्बम में 8 गाने हैं, जिसमें 'हजारे वाला मुंडा' टाइटल ट्रैक और 'सजन राजी' जैसे हिट गाने शामिल हैं. यह एल्बम अपनी काव्यात्मक भाषा के लिए लोकप्रिय है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सतिंदर सरताज के फैन हुए सनी देओल
नई दिल्ली:

पंजाबी गायक सतिंदर सरताज की गायिकी की दीवानगी पूरे विश्व भर में देखने को मिलती है. फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' में उनके गाने 'जाइए सजना' के बाद गायक की लोकप्रियता नए स्तर पर पहुंच गई. इस दीवानगी से सनी देओल भी खुद को बचा नहीं पाए हैं. शनिवार को सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें सनी देओल को देखा जा सकता है कि वे गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं और खुली, शांत सड़कों पर लॉन्ग ड्राइव का आनंद ले रहे हैं. सनी के वीडियो की सबसे खास बात उनका बैकग्राउंड में चल रहा गाना है.

गाड़ी की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि सनी देओल, सतिंदर सरताज का मशहूर पंजाबी गाना 'सजन राजी' सुन रहे हैं. यह गाना सतिंदर के एल्बम 'हजारे वाला मुंडा' में शामिल है. यह गीत प्यार की कोमलता और गहराई को दर्शाता है, जिसमें प्रेमी कहता है कि अगर साजन (प्रेमी) राजी (मान) जाए, तो दुनिया के सामने शोर मचाने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें - 'आपकी घोड़ी अच्छी, आपकी गोरी अच्छी', जब ऋषि कपूर के परदादा ने अंग्रेज अफसर को दिया था जवाब, प्रेमिका के घर तक खुदवा दी थी सुरंग

यह भी पढ़ें -  राम चरण की पेड्डी होगी 4 जून को रिलीज, इस बॉर्डर 2 के हीरो से होगी टक्कर

Advertisement

इस गाने के गहरे बोल और शांत संगीत के बीच सनी देओल काफी रिलैक्स्ड और खुश नजर आए. गाने के बोल, संगीत और गायन सतिंदर सरताज ने किया है. गाने के वीडियो में सतिंदर सरताज का शांत और सूफी अंदाज नजर आता है, जिसे संदीप शर्मा ने निर्देशित किया है। गाना सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें - जब आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज सुन भड़क गया था म्यूजिक डायरेक्टर, निकलवा दिया था स्टूडियो से बाहर 

Advertisement

सतिंदर सरताज की 2016 में रिलीज हुई प्रसिद्ध पंजाबी एल्बम 'हजारे वाला मुंडा' एक रोमांटिक एल्बम है, जिसे जतिंदर शाह ने संगीतबद्ध किया है. इस एल्बम में 8 गाने हैं, जिसमें 'हजारे वाला मुंडा' टाइटल ट्रैक और 'सजन राजी' जैसे हिट गाने शामिल हैं. यह एल्बम अपनी काव्यात्मक भाषा के लिए लोकप्रिय है.

यह भी पढ़ें - 'आपकी घोड़ी अच्छी, आपकी गोरी अच्छी', जब ऋषि कपूर के परदादा ने अंग्रेज अफसर को दिया था जवाब, प्रेमिका के घर तक खुदवा दी थी सुरंग

सतिंदर सरताज अपनी रूहानी सूफी गायकी, कविता और 'साईं' जैसे गीतों के लिए जाने जाते हैं. गायक ने सूफी संगीत में पीएचडी की है. हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लैक प्रिन्स' में अभिनय कर चुके सरताज को पंजाबी संस्कृति और लोक संगीत का दूत माना जाता है.
 
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी विवाद के बाद चंपत की होगी वापसी?
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Sunny Deol Songs
Sunny Deol News In Hindi
Sunny Deol News
Sunny Deol Latest Film