बटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर दोहरा पाएंगे गदर और बॉर्डर का मैजिक?

सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. बात करें फिल्म की तो वह 14 अगस्त 2026 को थियेटर्स में आने वाली हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान प्रोडक्शंस की बटवारा 1947 इंडियन सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही जबरदस्त बज बना दिया था. इन झलकियों से साफ हो गया था कि फिल्म मुश्किल हालात में इंसान के हौसले और जिंदा रहने की जंग की बड़ी कहानी दिखाने वाली है. अब लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने बटवारा 1947 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो भारत के बटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की एक भावुक झलक दिखाता है.

ट्रेलर इस यादगार कहानी के बड़े पैमाने और उसके इमोशनल सफर को बखूबी दिखाता है. 1947 के बटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से पूरी तरह बदल जाती है. जो लोग कभी साथ रहते थे, वे बटवारे की आग में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं. लेकिन इतने दर्द और बिछड़ने के बाद भी फिल्म यह दिखाती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत होती है और सबसे मुश्किल वक्त में भी उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए.

सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता. वहीं शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जिनकी समझदारी, सादगी और मजबूत सोच पूरी कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है. प्रीति जी जिंटा एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो बेहद मुश्किल हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की पूरी कोशिश करती है.

Advertisement

बड़े पैमाने पर बने इस ट्रेलर में बटवारे का दर्द, इमोशन्स और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं. यह सिर्फ उस त्रासदी को नहीं दिखाता, बल्कि उन आम लोगों की कहानी भी सामने लाता है, जिन्होंने इतने मुश्किल दौर में भी अपनी इंसानियत, अपनापन और हिम्मत को जिंदा रखा. शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा और बाकी कलाकारों की दमदार एक्टिंग के दम पर बटवारा 1947 एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों के दिल और दिमाग में बना रहेगा.

बटवारा 1947 में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है.

Advertisement

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. बटवारा 1947 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: 1960 में बना, मुकेश ने गाया लेकिन नहीं हो पाया रिलीज, 34 साल बाद पंकज उधास ने उसी गाने को कर दिया अमर

Featured Video Of The Day
भारी बारिश से पानी-पानी हुई दिल्‍ली, दरियागंज से ITO तक का हाल देखिए
Topics mentioned in this article
Batwara 1947
Sunny Deol
Batwara 1947 Cast
Priety Zinta
Shabana Azmi