इस दिन होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार, 6 दिन पहले हुआ था निधन

भारत के मशहूर बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का बीते 12 जून को निधन हो गया था. पोलो खेलते हुए उन्हें हार्ट अटैक आ गया था, जिसके चलते 53 साल की उम्र में संजय कपूर ने लंदन में दुनिया को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस दिन होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली:

भारत के मशहूर बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का बीते 12 जून को निधन हो गया था. पोलो खेलते हुए उन्हें हार्ट अटैक आ गया था, जिसके चलते 53 साल की उम्र में संजय कपूर ने लंदन में दुनिया को अलविदा कह दिया. इसके बाद उनके करीबी उनके अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब साफ हो गया है कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार कब होने वाला है. बताया जा रहा है कि मशहूर बिजनेसमैन का का अंतिम संस्कार 19 जून को दिल्ली में होगा.  

निधन के बाद से परिवार की ओर से जानकारी दी गई थी कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार लंदन नहीं दिल्ली में किया जाएगा. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड के श्मशान घाट दयानंद मुक्तिधाम में किया जाएगा.  इसके अलावा 22 जून को 4 से 5 बजे के बीच प्रार्थना सभा की जाएगी. आपको बता दें कि अपने पीछे संजय कपूर मां रानी सुरेंद्र कपूर, पत्नी प्रिया कपूर और चार बच्चों को छोड़कर गए हैं. 

गौरतलब है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर की नेटवर्थ 10,300 करोड़ है. वो सोना कॉमस्टार कंपनी के मालिक थे. ये एक लीडिंग ऑटोमोटिव कंपोनेंट फर्म है, ग्लोबली ऑपरेशन में काम करती है. संजय की ये फर्म इंडिया के साथ चीन, मेक्सिको, सर्बिया और यूएस में मैन्युफैक्चरिंग करती है. रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दुनिया के 2703 वें सबसे अमीर इंसान थे. बता दें संजय के पिता ने सोना कॉमस्टार की शुरुआत की थी. पिता के बिजनेस को ही संजय ने आगे बढ़ाने का फैसला लिया. वो फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाकर ले गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक पब्लिक में लिस्ट हुई उनकी कंपनी की कीमत 40,000 थी.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | मशहर अफरीदी, इकबाल अशर, पॉपुलर मेरठी,वसीम बरेलवी की दिलकश ग़ज़लें