सुनील ग्रोवर थे 'तांडव' के लिए अली अब्बास जफर की पहली पसंद, बोले- इसमें मैं साड़ी पहनकर हंसाता नहीं दिखुंगा...

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने हाल ही में तांडव में अपने किरदार के बारे में भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्‍हें किस तरह अपने व्‍यक्तित्‍व से अलग यह किरदार करने का मौका मिला.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) निभाएंगे 'तांडव' (Tandav) में 'गुरपाल' का किरदार
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सुनील ग्रोवर 'तांडव' में निभाएंगे 'गुरपाल' का किरदार
  • एक्टर ने कहा कि मैं अब साड़ी पहनकर हंसाते हुए नजर नहीं आउंगा
  • सुनील ग्रोवर ने कहा कि 'गुरपाल' के लिए मैं अली की पहली पसंद था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) अपनी एक्टिंग के लिए काफी जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें वह कई बार कॉमिक रोल में भी नजर आए हैं. लेकिन जल्द ही एक्टर सैफ अली खान की 'तांडव' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका अलग ही किरदार देखने को मिलेगा. सुनील ग्रोवर ने हाल ही में तांडव में अपने किरदार के बारे में भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्‍हें किस तरह अपने व्‍यक्तित्‍व से अलग यह किरदार करने का मौका मिला. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं 'तांडव' में साड़ी पहनकर लोगों को हंसाते हुए नजर नहीं आउंगा.

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं 'तांडव' में साड़ी पहनकर लोगों को हंसाता हुआ नजर नहीं आऊंगा. जब मैंने पहली बार इस शो के बारे में सुना तो मुझे ऐसा लगा कि यह प्राचीनकाल की कोई राजनीतिक कहानी होगी, जिसमें कोई अंतर या नयापन नहीं होगा. लेकिन जब पहली बार मैंने स्क्रिप्‍ट पढ़ी मैं गलत साबित हुआ. अपनी बेहद मजबूत पकड़ वाली कहानी के साथ 'तांडव' मुझे काफी पसंद आया. मैं इस स्क्रिप्‍ट को पूरा पढ़ने से खुद को रोक नहीं पाया. इस शो के मल्‍टी-लेयर वाले किरदारों ने मुझे अपनी ओर आकर्षित किया."

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने आगे बताया, "कहीं ना कहीं मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं एक कभी ना खत्‍म होने वाले चक्र में फंस गया हूं, जहां मुझे अपनी थोड़ी बहुत क्षमता को ही दिखाने का मौका मिल रहा था. मुझे ऐसे किरदार बहुत ही कम मिल रहे थे, जो कि मजेदार और कॉमिक नहीं थे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि अली अब्‍बास जाफर मुझे इस तरह के गंभीर और दमदार किरदार के लिये चुनेंगे. मुझे यह जानकर बहुत हैरानी हुई, जब मुझे अली ने कहा कि मैं गुरपाल के किरदार के लिये पहली पसंद था. उन्‍हें मुझ पर पूरा यकीन था कि मैं इस किरदार को अच्‍छी तरह निभा पाऊंगा."

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने किरदार को निभाने के लिए डायरेक्टर से मिले अनुभव भी साझा किये. उन्होंने कहा, "मैं कॉमिक भूमिकाएं और किरदार निभाता आया हूं, लेकिन अली ने मुझे सिखाया कि इस किरदार को अलग तरीके से कैसे निभाना है. एक अलग अंदाज पेश करने की इस पूरी प्रक्रिया का अनुभव काफी मजेदार रहा."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee