फिल्म की शूटिंग करते हुए डरते हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान, होती है घबराहट, ऐसे संभालते हैं खुद को

एक्टर अहान शेट्टी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता से गदगद हैं. फिल्म को मिल रहे शानदार प्रतिक्रिया के बीच उन्होंने बताया कि किसी भी महत्वपूर्ण सीन को शूट करने से पहले वह अपनी घबराहट और नर्वसनेस को कैसे कंट्रोल करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शूटिंग से पहले घबराहट कैसे दूर करते हैं अहान शेट्टी, बताया सीक्रेट

एक्टर अहान शेट्टी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2' की सफलता से गदगद हैं. फिल्म को मिल रहे शानदार प्रतिक्रिया के बीच उन्होंने बताया कि किसी भी महत्वपूर्ण सीन को शूट करने से पहले वह अपनी घबराहट और नर्वसनेस को कैसे कंट्रोल करते हैं. आईएएनएस से खास बातचीत में अहान शेट्टी ने बताया कि म्यूजिक उनके लिए सबसे बड़ा सहारा है. उन्होंने बताया, “किसी सीन से पहले मैं नॉइज कैंसिलिंग हेडफोन लगा लेता हूं. फिर वैन में या अकेले टेंट में बैठकर म्यूजिक सुनता हूं. हर सीन के लिए अलग-अलग जॉनर का म्यूजिक चुनता हूं, जो उस सीन की भावना से जुड़ता हो. इससे मैं प्रेशर का शोर हो या बाहर के अन्य शोर सभी को ब्लॉक कर देता हूं. फिर सिर्फ खुद पर और उस सीन पर फोकस करता हूं. घबराहट तो पूरी तरह खत्म नहीं होती, लेकिन मैं उसे मैनेज कर लेता हूं.”

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 14: हर दिन करोड़ों कमा रही है बॉर्डर 2, 14वें दिन सनी देओल फिल्म ने कमाए इतने करोड़

‘बॉर्डर 2' में अहान ने एक नेवी ऑफिसर का किरदार निभाया है. फिल्म में पानी के अंदर के कई सीक्वेंस हैं, जिनके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली. अहान ने बताया कि साल 2020 में कोविड के दौरान उन्होंने प्रोफेशनल्स एसोशिएसन ऑफ डाइविंग इन्सट्रक्टर्स (पैडी) लाइसेंस लिया था. यह एक अंतरराष्ट्रीय स्कूबा डाइविंग सर्टिफिकेशन है, जो थ्योरी, पूल ट्रेनिंग और ओपन-वॉटर डाइव के बाद मिलता है.

अहान ने कहा, “मैं स्कूल में स्विमिंग टीम का हिस्सा था, इसलिए पानी में रहना मुझे आसान लगता था. जब डायरेक्टर अनुराग सिंह ने कहानी सुनाई और पानी के सीक्वेंस का जिक्र किया, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया. हमने शूटिंग से दो महीने पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी. कुछ लोगों को पानी में घबराहट होती थी, लेकिन मेरे लिए सब आसान रहा. सेट पर बेहतरीन डाइव टीम और सेफ्टी टीम थी. स्क्रीन पर यह सब बहुत अच्छा लग रहा है और हर एक सीन को लेकर मैं बहुत उत्साहित रहा.”

‘बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई पर आधारित है. यह एक अहम लड़ाई थी, जिसमें भारतीय सैनिकों ने बहादुरी के साथ दुश्मनों को हराया और पंजाब-जम्मू सेक्टर को सुरक्षित किया. फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | क्या PM Modi पर हमले की साज़िश थी?Rahul Gandhi | Congress