सुनील शेट्टी से रिपोर्टर ने पूछा बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर सवाल, एक्टर ने सुनाई खरी खोटी

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के रिलेशनशिप को लेकर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) से सवाल किया गया, जिसपर एक्टर भड़के नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने रिपोर्टर को सुनाई खरी खोटी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सुनील शेट्टी से रिपोर्टर ने पूछा बेटी के रिलेशनशिप को लेकर सवाल
  • रिपोर्टर का सवाल सुनकर भड़के सुनील शेट्टी
  • मुंबई में इवेंटर के दौरान एक्टर ने सुनाई रिपोर्टर को खरी-खोटी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है. लेकिन हाल ही में एक्टर से मीडिया ने उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया, जिसपर सुनील शेट्टी भड़के नजर आए. स्पॉट बॉय की खबर के मुताबिक मुंबई में एक इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उनसे बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया, साथ ही कहा गया कि अगर बेटी के रिलेशनशिप की अफवाहें सच हैं तो क्या वह इसको स्वीकार करेंगे. इसपर सुनील शेट्टी ने मीडिया को जबरदस्त जवाब दिया. 

ऋचा चड्ढा ने मुस्लिम महिलाओं का Video शेयर करने पर BJP पर कसा तंज, बोलीं- और हमारे नेता कहते हैं, चिंता की...

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) से मीडिया ने पहले कहा कि क्या वह अपनी बेटी (Athiya Shetty) की निजी जिंदगी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे, इसपर एक्टर ने जबरदस्त जवाब देते हुए कहा, "मैं रिश्ते नहीं बना रहा हूं, आपको अथिया से पूछना होगा." इसके बाद एक्टर से सवाल किया गया कि अगर अथिया शेट्टी की डेटिंग वाली अफवाहें सच हैं तो क्या वह इस रिश्ते को स्वीकार करेंगे. इसपर उन्होंने जवाब दिया, "आप आओ और मुझे बताओ कि यह सच है, इसके बाद हम इसपर चर्चा करेंगे." इस प्रकार सुनील शेट्टी ने करारा जवाब देते हुए सबका मुंह बंद करा दिया.

पुलिस वाला बन जैकी श्रॉफ ने दी फैन्स को चेतावनी, बोले- सयाणे लोग सुधर जाना...देखें Video

Advertisement

बता दें कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) व भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अक्सर साथ में दिखाई देते हैं. कुछ दिनों पहले दोनों का साथ में एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें शेयर करते हुए क्रिकेटर ने सुनील शेट्टी का डायलॉग लिखा था. फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "हेलो, देवी प्रसाद..." बता दें कि अथिया शेट्टी ने फिल्म हीरो के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon