सुनिधि चौहान ने बताया क्यों रियलिटी शो से चली गईं दूर, शेखर सुमन से कहा- ये मेरी जगह नहीं है

सुनिधि चौहान ने हाल ही में अपने रियलिटी शो जज करने से दूरी बनाने पर अपना रिएक्शन दिया और ऐसा करने की वजह बताई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शेखर सुमन के शो में पहुंचीं सुनिधि चौहान
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर सुनिधि चौहान ने हाल ही में खुलासा किया कि क्यों उन्होंने रियलिटी शोज से दूरी बना ली है. शेखर सुमन के चैट शो शेखर टूनाइ़ट में पहुंचीं सिंगर ने एपिसोड रियलिटी शोज को लेकर अपना रिएक्शन दिया. शेखर सुमन ने जब पूछा कि वह कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहती हैं और अब रियलिटी शोज जज नहीं करतीं तो सुनिधि चौहान ने कहा कि यह  पूरी तरह उनका फैसला था. उन्होंने कहा, मैं बहुत बहुत टाइम तक कर रही थी. लेकिन मैं रुक गई क्योंकि मुझे लगा कि ये मेरी जगह नहीं है. 

रियलिटी शोज क्यों नहीं करतीं सुनिधि चौहान

जब शेखर सुमन ने पूछा कि यह फैसला उन्होंने क्यों लिया तो सुनिधि चौहान ने कहा, आज के समय में म्यूजिक प्रोडक्शन और रियलिटी शोज के बीच की एक पतली लाइन मिटनी शुरू हो गई है. "यह बहुत दुख की बात है. पहले, गानों में एक खास इफेक्ट के लिए ऑटो-ट्यून या मेलोडीन का इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन आप एक रियलिटी शो में ऐसा नहीं कर सकते. जहां आपको पूरी तरह से असली और ईमानदार होना चाहिए. जब ​​वो वहां शिफ्ट हो गया, मुझे लगा यह कहीं और जा रहा है, जिसमें मैं नहीं हो सकती."

ये भी पढ़ें- कॉलेज के स्टूडेंट सिर्फ इस गाने को देखने के लिए आते थे थिएटर, फिल्म को डिस्ट्रिब्यूटर्स ने सिरे से था नकारा, आज बना क्लासिक

Advertisement

लाइव परफॉर्मेंस में होने वाली घटनाओं पर सुनिधि चौहान ने कही ये बात

शेखर और सुनिधि ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कलाकारों को आने वाली चुनौतियों पर भी बात की. शेखर ने केके और सोनू निगम जैसे सिंगर्स से जुड़ी कई घटनाओं का जिक्र किया और सुनिधि से पूछा कि क्या उन्हें कभी स्टेज पर ऐसे हालात का सामना करना पड़ा है. तो सिंगर ने कहा, "मैं बहुत लकी हूं क्योंकि आज तक मेरे साथ इस तरह का बिहेवियर मैंने नहीं देखा है. बहुत प्यार दिया लोगों ने. सिर्फ प्यार ही नहीं, सम्मान भी देते हैं." 

सुनिधि चौहान के बारे में 

सुनिधि चौहान ने 90 के दशक में लड़की बड़ी अनजानी है से डेब्यू किया था. वहीं रुकी रूकी, क्रेजी किया रे और धूम मचाले जैसे गानों से 2000 के दशक में फेमस रहीं. जबकि शीला की जवानी जैसे गानों से फैंस के बीच पहचान बनाई. इसके अलावा इंडियन आइडल और सुपरस्टार सिंगर को जज भी किया. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- आरडी बर्मन का क्लासिक गाना, टीवी सीरियल का बना टाइटल ट्रैक, श्रेया घोषाल ने खूबसूरत आवाज में गाया, आज तक नहीं भूले फैंस

Featured Video Of The Day
बीजेपी नेता Keya Ghosh का ममता बनर्जी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, TMC में बढ़ी बेचैनी
Topics mentioned in this article
Sunidhi Chauhan
Bollywood
Shekhar Suman