Sunanda Sharma Concert Incident: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में एक फैन अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ कर उनके सामने स्टेज पर पहुंच गया. इस घटना से वह काफी डर गईं. बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक फैन अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज पर पहुंच गया. यह घटना 3 अप्रैल को गाजियाबाद के Raj Kumar Goel Institute of Technology (RKGIT) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घटी.
क्या है घटना
कॉन्सर्ट के दौरान सुनंदा शर्मा अपने सुपरहिट गानों ‘जट्ट यमला', ‘जानी तेरा ना', ‘पागल नहीं होना' और ‘चोरी चोरी' पर परफॉर्म कर रही थीं. तभी एक युवक ने अचानक स्टेज पर जंप किया और सिंगर के करीब पहुंच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने सिंगर को छूने की कोशिश की और उनके पैरों पर गिर पड़ा. इस अप्रत्याशित घटना से सुनंदा बुरी तरह घबरा गईं और उनके मुंह से जोर की चीख निकल गई. वह माइक लिए हुए थीं, ऐसे में उनकी चीख पूरे कैंपस में गूंज उठी.
यह भी पढ़ें - राज घराने की बहु बनने वाली थीं माधुरी दीक्षित, शादी की तैयारियों के बीच एक घटना से टूटा था रिश्ता
कैंसल हुआ शो
घटना के तुरंत बाद सिंगर ने स्टेज छोड़ दिया और बैकस्टेज चली गईं. वहीं तुरंत ही सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने उस युवक को वहां से जबरन पकड़कर बाहर कर दिया. वहीं गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. इस घटना के बाद सुनंदा स्टेज पर नहीं लौटीं. बाद में आयोजकों ने कार्यक्रम कैंसल कर दिया.
कॉलेज ने अपने बयान में क्या कहा
गाजियाबाद में राजकुमार गोयल कॉलेज के चेयरमैन के PA अमित कुमार ने बताया की कॉलेज में फीस्ट का आयोजन किया गया था. ये आयोजन नए आए बच्चों के स्वागत में रखा गया था. इसके लिए एक घंटे के लिए सुनन्दा शर्मा को भी बुलाया गया था. सुनंदा शर्मा स्टेज पर कार्यक्रम दे रहे हैं लोग मजे में झूम रहे थे. इसी दौरान एक छात्र ने स्टेज पर चढ़कर गायिका के पैर छूने का प्रयास किया. इसके बाद सुनंदा शर्मा ने कार्यक्रम बंद कर दिया. अमित कुमार ने बताया कि जिस दौरान सुनंदा शर्मा कार्यक्रम छोड़कर गई उसे दौरान तकरीबन कार्यक्रम खत्म हो चुका था.
सुनंदा शर्मा ने क्या कहा
इस पूरे मामले में सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर आकर कहा कि ऐसे स्टेज के कार्यक्रमों के दौरान ऐसी हरकतें हो जाती हैं. मैंने उसे माफ कर दिया है और उम्मीद करती हूं कि कॉलेज मैनेजमेंट भी उसको माफ कर देगा.
वहीं कॉलेज के डायरेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि हम छात्र का नाम तो डिस्क्लोज नहीं करेंगे लेकिन वह बीटेक के सेकंड ईयर का छात्र है. हमने इंक्वारी सेटअप की है. इंक्वारी कमिटी जांच करेगी कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया. क्या उसको किसी ने इसके लिए प्रवोक किया था. इंक्वारी कमिटी के रिजल्ट आने के बाद आगे का डिसीजन लिया जाएगा.
कौन हैं सुनंदा शर्मा
सुनंदा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत ‘बिल्ली अख' गाने से की थी. साल 2017 में ‘जानी तेरा ना' रिलीज हुआ, दिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने Sajjan Singh Rangroot में Diljit Dosanjh के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.