'प्यार और जंग में सब जायज है' सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए जेल से भेजा लव लेटर

सुकेश चंद्रशेखर का नया लव लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सुकेश ने प्यार के वादों के साथ कहा कि वह जैकलीन का हर हालात में साथ देने के लिए खड़े हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जैकलीन फर्नांडिस के लिए सुकेश का लव लेटर
Social Media
नई दिल्ली:

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस द्वारा ‘अप्रूवर' (सरकारी गवाह) बनने के आवेदन दायर करने के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को जेल से एक बार फिर पत्र लिखा है. इस पत्र में सुकेश ने कहा, “प्यार और जंग में सब जायज है.” सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र की शुरुआत “बेबी बोट्टा बोम्मा” से की और जैकलीन को “मेरी जैकी” संबोधित करते हुए लिखा, “प्यार और जंग में सब जायज है, तुम मेरी हो, मैं हमेशा तुम्हारा हूं. मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा.”

पत्र में सुकेश ने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं. तुम्हारी याद आ रही है और हमारे बीच बस यही बात मायने रखती है. पत्र के आखिर में सुकेश ने खुद को “आपका बेबी बॉय, सुकाश” बताया.

सुकेश का यह पत्र ऐसे समय में आया है जब अदालत में याचिका पर सुनवाई चल रही है. सुकेश वर्तमान में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में बंद है. वह पहले भी जैकलीन को कई बार पत्र लिख चुका है, जिनमें अपने प्यार और समर्थन का जिक्र किया गया है.

यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस का बंगाल के हालात पर छलका दर्द, बोली- बंगाल छोड़ना पलायन नहीं बल्कि युवाओं की मजबूरी है

Advertisement

वहीं, हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दायर किया था, जिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना जवाब देने के लिए समय मांगा है. अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ओर से सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने के लिए दाखिल अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टल गई. इस मामले में अगली सुनवाई 8 मई को होगी.

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है. साथ ही एजेंसी ने जैकलीन की इस अर्जी का विरोध भी किया है. सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत के सामने कहा कि जैकलीन की ओर से दायर की गई अर्जी आधारहीन है. साथ ही कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया. इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जैकलीन की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 800 करोड़ की राका में कटने वाला है दीपिका पादुकोण का रोल, प्रेग्नेंसी की वजह से हो रहा ऐसा? क्या बोले मेकर्स

Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Sukesh Chandrashekhar Letter To Jacqueline Fernandez
Sukesh Chandrashekhar Case
Sukesh Chandrashekhar News
Jacqueline Fernandez Approver Plea
Rs 200 Crore Money Laundering Case
Emotional Letter Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez Allegations
Jacqueline Fernandez
Sukesh Chandrashekhar
Jacqueline
Jacqueline Fernandez Seeks To Turn Approver For Sukesh Chandrasekhar