शाहरुख खान के बाल सवांरती यह नन्ही हेयर स्टाइलिस्ट हैं बेटी सुहाना खान, बचपन की तस्वीरें देख आप भी नहीं पहचान पाएंगे

तस्वीर में बेटी सुहाना अपने पापा शाहरुख खान के किसी फिल्म के सेट पर पहुंची हुई हैं. शाहरुख किसी शॉट के लिए तैयार हो रहे हैं और सुहाना पापा की हेयर स्टाइलिश बनी नजर आ रही हैं. वह शाहरुख के बालों को संवारती नजर आती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
सुहाना खान की शाहरुख खान के साथ बचपन की तस्वीरें आई सामने
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की खूबसूरती और उनके स्टाइल की हर तरफ चर्चा है. आए दिन सोशल मीडिया पर सुहाना के नो मेकअप लुक और खूबसूरत तस्वीरें-वीडियोज वायरल होते रहते हैं. शाहरुख की लाडली सुहाना अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज बेहद ग्लैमरस दिखने वाली सुहाना बचपन में बड़ी ही क्यूट दिखती हैं. पापा शाहरुख के साथ सुहाना के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सुहाना के बचपन की पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इस तस्वीर में सुहाना और उनके भाई आर्यन खान अपने पापा शाहरुख के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. शाहरुख एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही एक बेहद जिम्मेदार पिता भी हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है.

Advertisement

सुहाना खान आज अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं. लंदन में पढ़ाई के दौरान से ही सुहाना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई थीं. अब जब वह बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं, उनकी हर एक्टिविटी सुर्खियां बन जाती है.

Advertisement

हाल ने सुहाना ने लाल रंग की साड़ी में ये तस्वीर शेयर की थी, जिसे उनके फैंस से खूब पसंद किया था और इस पर 8 लाख से अधिक लाइक्स आए थे. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: असम में फिर BJP सरकार! Today's Chanakya का Exit Poll आया सामने