सुभाष घई ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की फोटो, जल्द सेहतमंद होने की कामना के साथ बोले- हम सब के चहेते

धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट की बात करें तो डॉक्टरों की टीम लगातार उनके घर पर विजिट कर रही है और एक्टर का ध्यान रख रही है. उनके घर पर ही इलाज की सारी सुविधाएं कर दी गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुभाष घई ने धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ शेयर की फोटो
Social Media
नई दिल्ली:

पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक न होने के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं. इसके बाद निर्देशक सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "हमारे हिंदी सिनेमा के असली ही-मैन, प्यारे धरम पाजी. आपके जल्दी स्वस्थ होने की हम दिल से कामना करते हैं. आप एक ऐसे सितारे हैं, जो हमेशा मुस्कराते रहते हैं और सभी से प्यार करते हैं, फिर चाहें वो बड़ा हो या छोटा. आप सबके प्रिय हैं. ऊपरवाला आपको लंबी आयु और स्वस्थ जीवन दें."

इसी के साथ ही अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, दिव्या दत्ता समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की है. 10 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था. इस दौरान इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उनका हाल-चाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. हालांकि, एक्टर की हालत में पहले से अब सुधार है. उन्हें बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.

अब उनका इलाज घर पर ही होगा. डॉक्टर की टीम लगातार उनके घर पर विजिट कर रही है और एक्टर का ध्यान रख रही है. उनके घर पर ही इलाज की सारी सुविधाएं कर दी गई हैं. सोमवार देर रात सलमान खान और शाहरुख खान उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. अब एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है और ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें अच्छी कंडीशन में घर भेजा गया है.

Advertisement

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति राघव चढ्ढा ने मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. राघव ने कहा, "मैं ईश्वर से उनके जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना करूंगा कि वे उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें. वे हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं और हम सभी उनकी फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं. मेरा मानना ​​है कि देश के सभी नागरिक उन्हें पसंद करते हैं, उन पर प्यार लुटाते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते हैं."

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti| Bengal Exit Polls 2026: धरने पर बैठ गईं Mamata | बंगाल में भारी बवाल | Mic On Hai