Subedaar Movie Review in Hindi: सनी देओल को टक्कर देने उतरे 69 के अनिल कपूर, जानें कैसी है सूबेदार, पढ़ें मूवी रिव्यू

Subedaar Review in Hindi: अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, खुशबू सुंदर, फैसल मलिक और आदित्य रावल की सूबेदार अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. जानें कैसी है फिल्म, पढ़ें मूवी रिव्यू.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Subedaar Review in Hindi: अनिल कपूर की सूबेदार मूवी का रिव्यू
नई दिल्ली:

Subedaar Movie Review in Hindi: बॉलीवुड में वो दौर चल रहा है जब 50 प्लस के एक्टर गदर मचाए हुए हैं. फिर वह चाहे सलमान खान हों या शाहरुख खान या सनी देओल. हर किसी का एक्शन का अलग अंदाज और अलग ही जलवा है. लेकिन इस फेहरिस्त में 69 साल के एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है. ये नाम है मिस्टर इंडिया अनिल कपूर का. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी फिल्म 'सूबेदार' रिलीज हो गई है. फिल्म से अनिल कपूर ने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. आइए जानते हैं कैसी है अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, खुशबू सुंदर, फैसल मलिक और आदित्य रावल की फिल्म. जानें क्या रहा हिट और कहां हुई मिस.

यह भी पढ़ें: तिरंगा की नाना पाटेकर की हीरोइन के साथ 47 लाख की धोखाधड़ी, ठग की दादागिरी- पैसे नहीं दूंगा, जो करना है कर लो

सूबेदार की कहानी

सूबेदार की कहानी अनिल कपूर की है. सेना से वो रिटायर हो चुके हैं. उनकी पत्नी (खुशबू सुंदर) का निधन हो गया है और बेटी (राधिका मदान) उनसे खिंची-खिंची रहती है. सौरभ शुक्ला उनके दोस्त हैं. अब वो अपने शहर लौटते हैं. वहां की दबंग दीदी के यहां काम करने लगते हैं. उनका भाई प्रिंस कुख्यात है और वो सूबेदार के साथ उलझता है. वो सूबेदार को उकसाता है. फिर शुरू होती है एक ऐसी कहानी जहां सूबेदार और उसकी बेटी को डराया-धमकाया जाता है. तो क्या सूबेदार उसे मुंह तोड़ जवाब देता है? क्या सूबेदार सब सही कर पाता है? ये तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा लेकिन कहानी में रफ्तार है. पूरा देसी टच है. इमोशंस की भरमार है. कुल मिलाकर सुरेश त्रिवेणी ने अच्छी फिल्म बनाई है जो बांधकर रखती है और मजा भी देती है. सूबेदार की ड्युरेशन 142 मिनट की है. 

'सूबेदार' में एक्टिंग

सूबेदार एक्टिंग के मामले में अव्वल हैं. सारे ही कलाकारों ने खूब काम किया है. 69 की उम्र में अनिल कपूर खूब जमे हैं. बात फिर चाहे इमोशंस की हो या फिर एक्शन की, उनका टोन कमाल का रहा है. लेकिन फिल्म का सरप्राइज पैकेज राधिका मदान हैं. राधिका ने जिस तरह से इस किरदार को निभाया है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. फिल्म में सौरभ शुक्ला और फैसल मलिक ने अच्छा काम किया है. आदित्य रावल भी प्रिंस के किरदार में जमे हैं.

सूबेदार का डायरेक्शन

सूबेदार को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है. कहानी को बहुत ही सिम्पल रखा है. फिर ओटीटी पर इस तरह के तेवर वाली ओरिजिनल फिल्म लंबे अरसे बाद आई है क्योंकि जिस तरह का कंटेंट आ रहा है वह बिल्कुल भी दिमाग और दिल में नहीं उतर रहा था. फिल्म को ज्यादा खींचा नहीं गया है. एक्शन और इमोशंस का संतुलन साधा गया है. 

सूबेदार वर्डिक्ट

एक्शन फिल्मों के लिए एकदम परफेक्ट है. जिस तरह का एक्शन साउथ फिल्मों में दिखता है या फिर जिस तरह की कहानी वहां हावी रहती है, सुरेश ने उसी को पेश किया है. ओटीटी के दर्शकों के लिए यह एक मजेदार फिल्म है, जिसे देखना तो बनता ही है. डायरेक्टर ने इसके सीक्वल के लिए संभावना छोड़ दी है. हां एक बात और, इस फिल्म में एक सरप्राइज कैमियो भी है, और ये वो एक्टर है जो अनिल कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है. 

Advertisement

रेटिंग: 3.5/5 स्टार
डायरेक्टर: सुरेश त्रिवेणी
कलाकार: अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, खुशबू सुंदर, फैसल मलिक और आदित्य रावल 
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

Featured Video Of The Day
IND vs ENG, T20 World 2026: फाइनल के टिकट के लिए भारत-इंग्लैंड आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी?