Straight To Hell Review in Hindi: फर्श से अर्श तक की कहानी है 'स्ट्रेट टू हेल', जानें नेटफ्लिक्स वेब सीरीज कहां हुई हिट, कहां मिस

Straight To Hell Review in Hindi: नेटफ्लिक्स पर नौ एपिसोड की ये वेब सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज हुई है, रिव्यू में जानें कैसी है वेब सीरीज.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Straight To Hell Review in Hindi: जानें कैसी है स्ट्रेट टू हेल

Straight To Hell Review in Hindi: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज स्ट्रेट टू हेल इन दिनों सुर्खियों में है. नेटफ्लिक्स की 9 एपिसोड वाली जापानी बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज जापान की मशहूर फॉर्च्यून टेलर काजुको होसोकी की सच्ची कहानी पर आधारित है. ये वेब सीरीज पोस्ट-वॉर जापान की भयंकर गरीबी से शुरू होकर नाइट क्लब की क्वीन बनने, फिर विवादास्पद फॉर्च्यून टेलर के रूप में पूरे देश पर राज करने तक का सफर दिखाती है. रैग्स-टू-रिचेज ड्रामा में स्कैम, एम्बिशन, इमोशंस और पावर का शानदार कॉकटेल है.

60 साल के जापानी इतिहास को बैकड्रॉप बनाकर 'स्ट्रेट टू हेल' समाज, संस्कृति और व्यक्तिगत संघर्ष को गहराई से छूती है. हर एपिसोड में ट्विस्ट और इंटेंस मोमेंट्स स्क्रीन से चिपकाए रखते हैं. इसका टाइटल म्यूजिक बढ़िया और मिस्टीरियस है. एकदम वेब सीरीज के माकूल.

यह भी पढ़ें: मैच से 45 मिनट पहले लेता था आइस कोल्ड शावर, टेनिस कोर्ट की लाइन पर कभी नहीं रखा पांव- नेटफ्लिक्स पर 29 मई को खुलेंगे RAFA के सारे राज

Advertisement

एरिका टोडा की परफॉर्मेंस सीरीज का सबसे दमदार हिस्सा है. वह गहरे तक इस किरदार में उतर गई हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीता है. 17 की उम्र से लेकर 70 तक की काजुको को उन्होंने इतनी विश्वसनीयता से निभाया कि हर उम्र का ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है. लुक, बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल डेप्थ में वो पूरी सीरीज को अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं. सपोर्टिंग कास्ट भी अच्छी है, लेकिन एरिका का जादू सिर चढ़कर बोलता है. 

यह भी पढ़ें: Apex Movie Review in Hindi: 2 एक्टर, एक शिकार, दूसरा शिकारी, सांसें रोक देगी नेटफ्लिक्स की एपेक्स, पढ़ें मूवी रिव्यू

Advertisement

डायरेक्टर जोड़ी टोमोयुकी ताकिमोटो और नोरिचिका ओबा ने जापानी कल्चर, रियल लाइफ इंस्पिरेशन और ड्रामा को बारीकी से बुना है. हालांकि सीरीज में कहानी का पेस कहीं स्लो होता है और खींची हुई लगती है. कुल लंबाई थोड़ी ज्यादा लग सकती है, लेकिन जब आप कहानी से जुड़ जाते हैं तो ये बातें बेमानी लग सकती हैं. रियल घटनाओं को फिक्शनल टच देकर डायरेक्टर्स ने इसे दिलचस्प बनाया है. अगर आपको स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और बायोग्राफिकल ड्रामा पसंद हैं तो नेटफ्लिक्स पर ‘स्ट्रेट टू हेल' देख सकते हैं. हां एक बात और, इसे हिंदी में भी देखा जा सकता है.

रेटिंग: 4/5 स्टार
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
डायरेक्टर: टोमोयुकी ताकिमोटो और नोरिचिका ओबा 
कलाकार: एरिका टोडा और तोको मिउरा

Featured Video Of The Day
Jabalpur Boat Accident: पलक झपकते ही नदी में समाई खुशियां, हादसे में 8 की मौत! Dy CM का बड़ा बयान