अक्षय कुमार का पहला सेलेब्रिटी क्रश थी ये एक्ट्रेस, बिना क्लाइमैक्स के की इकलौती फिल्म, बनने में लगे 10 साल

अक्षय कुमार ने कॉफी विद करण में बताया था कि उनकी सेलेब्रिटी क्रश कौन थीं, जिनके साथ वह केवल एक फिल्म में नजर आए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार का सेलेब्रिटी क्रश थीं श्रीदेवी, इकलौती फिल्म में साथ आए थे नजर
IMDb
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में आते हैं और इन दिनों वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनका रवीना टंडन के साथ रियूनियन देखने को मिला, जो 90 के दशक में उनके साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार का सेलेब्रिटी क्रश कौन थी. दरअसल, पहले कॉफी विद करण में वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे अक्षय कुमार ने बताया था कि उनका सेलेब्रिटी क्रश श्रीदेवी हैं, जिनके साथ उन्होंने केवल एक फिल्म में काम किया है. खास बात यह है कि इस फिल्म को बनने में 10 साल लगा है.

बिना क्लाइमैक्स के रिलीज हुई श्रीदेवी और अक्षय कुमार की फिल्म 

कॉफी विद करण में करण जौहर ने कहा कि अक्षय कुमार ने श्रीदेवी के साथ मेरी बीवी का जवाब 2004 में की थी. फिल्म में दोनों हस्बैंड वाइफ के रोल में नजर आए थे. हालांकि अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी फिल्म बिना क्लाइमैक्स के रिलीज हुई थी. इस पर करण जौहर कहते हैं, आपने उनके साथ फिल्म की थी, जो कभी रिलीज नहीं हुई थी. इस पर अक्षय कुमार कहते हैं, वह रिलीज हुई थी. लेकिन तुम्हें पता है कि यह कैसे रिलीज हुई? यह इकलौती फिल्म थी, जो बिना क्लाइमैक्स के रिलीज हुई थी. मेरी बीवी का जवाब नहीं में हमने हाथ जोड़े और वह कहती हैं अब हम बदला लेंगे और हमने वह शॉट कभी शूट नहीं किया. तो अंत में हम देखते हैं कि और फिर उन दोनों ने बदला लिया. 

ये भी पढे़ं- संजीव कुमार से थी इस एक्ट्रेस को सच्ची मोहब्बत, शोले के ठाकुर ने ठुकराया, जिस तारीख को खोया प्यार, उसी दिन दुनिया को कहा अलविदा

 रिलीज होने में लगे 10 साल 

Advertisement

पंकज पराशर के डायरेक्शन में बनीं ड्रामा फिल्म को एसएम इकबाल ने प्रोड्यूस किया था. अक्षय और श्रीदेवी लीड रोल में थे. जबकि मेरी बीवी का जवाब नहीं में गुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, लक्ष्मीकांत बेरड़े, अनिल नागरथ, किरण कुमार, नीना गुप्ता, जयश्री टी, जगदीश राज और ब्रिज गोपाल अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म 1994 में शूट हुआ था. हालांकि यह 10 साल बाद 2004 में रिलीज हुई. यह श्रीदेवी और अक्षय कुमार की इकलौती फिल्म थी, जो 1992 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म मोंडी मोगुड़ू पेंकी पेल्लम का रिमेक थी. 

अक्षय कुमार के बारे में 

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर वेलकम टू द जंगल, जिसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. वह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म को 125 करोड़ के बजट में बनाया गया है. जबकि फिल्म ने 121.5 करोड़ नेट कलेक्शन 11 दिन में हासिल कर दिया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 145 करोड़ है. जबकि 30 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ 180 करोड़ तक वर्ल्डवाइड कमाई हो गई है.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- राजेंद्र कुमार की वो फिल्में, जिनकी वजह से बने जुबली कुमार, मोहम्मद रफी का गाना हुआ पॉपुलर

Featured Video Of The Day
मेस्सी का जादू बरकरार, स्विट्जरलैंड को 3-1 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
Topics mentioned in this article
Sridevi
Akshay Kumar
Bollywood