बॉलीवुड के वो चार जनाजे जिनमें उमड़ा फैन्स का हुजूम, चौथे नंबर पर आती है श्रीदेवी की अंतिम यात्रा

Sridevi to Kishore kumar funerals: बॉलीवुड के चार बड़े सितारों मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, राजेश खन्ना और श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब आज भी याद किया जाता है. ये सिर्फ जनाजे नहीं थे, बल्कि करोड़ों दिलों की भावनाओं का सैलाब थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वो सितारे जिन्हें अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब
Social Media
नई दिल्ली:

Sridevi to Kishore kumar funerals: बॉलीवुड के सितारे सिर्फ पर्दे पर नहीं चमकते, वो हमारे दिलों में बस जाते हैं. उनकी एंट्री पर सीटी बजती है, उनके डायलॉग पर तालियां गूंजती हैं और उनकी एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं. उनकी आवाज उनके किरदार और उनकी मौजूदगी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती है. लेकिन जब वही सितारा इस दुनिया को अलविदा कहता है तो सब कुछ जैसे थम सा जाता है. उनकी अंतिम विदाई एक बड़े जनसैलाब में बदल जाती है. सड़कों पर उमड़ती भीड़ सिर्फ एक अंतिम यात्रा नहीं होती. बल्कि करोड़ों दिलों की भावनाओं का समंदर होती है. जहां हर आंख नम और हर दिल भारी नजर आता है. बॉलीवुड की ऐसी चार हस्तियां हैं जिनके आखिरी सफर पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े.

सुरों के दो सितारों को अंतिम विदाई देने उमड़ा सबसे बड़ा जनसैलाब

1- मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफी के निधन पर जो जन सैलाब देखने को मिला वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे बड़े जनाजों में गिना जाता है. उनका अंतिम सफर गैर-राजनीतिक हस्तियों में पहले नंबर पर माना जाता है. हजारों नहीं, लाखों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े थे हर कोई अपने ‘रफी साहब' को आखिरी सलाम देना चाहता था.

2- किशोर कुमार

किशोर कुमार की विदाई भी कम भावुक नहीं थी. उनकी अंतिम यात्रा लोगों के हुजूम के मामले में दूसरे नंबर पर आती है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और आवाज के दीवाने फैन्स बड़ी संख्या में पहुंचे और नम आंखों से अपने पसंदीदा गायक को अलविदा कहा.

जब विदाई बनी एक युग का अंत

3- राजेश खन्ना

राजेश खन्ना जिन्हें बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. उनके अंतिम सफर में उमड़ा जनसैलाब आज भी याद किया जाता है. उनका जनाजा वहां उमड़ी भीड़ के मामले में तीसरे नंबर पर माना जाता है. जहां सड़कों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था. ‘काका' की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब नजर आए.

Advertisement

4- श्रीदेवी

वहीं श्रीदेवी का अचानक जाना हर किसी को झकझोर गया. उनकी अंतिम यात्रा में भी भारी भीड़ देखने को मिली. माना जाता है कि भीड़ के मामले में उनका जनाजा चौथे नंबर पर आता है. नम आंखों और भारी दिल के साथ लोगों ने अपनी ‘चांदनी' को आखिरी विदाई दी.

यह भी पढ़ें: कभी विराट कोहली के साथ खेला था क्रिकेट, अब फिल्म स्टार बना ये लड़का, सलमान के साथ दी थी 300 करोड़ की फिल्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
MP के गुना में Adani Group की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव,CM Mohan Yadav और Pranav Adani रहे मौजूद