10 साल से फिल्मी पर्दे से दूर इस एक्ट्रेस में दिखी श्रीदेवी की झलक, इंटरनेट पर लोग बोले- ये क्या याद दिला दिया

कई साल पहले एक्टिंग से ब्रेक ले चुकीं गीता बसरा अब फिर से कमबैक करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पंजाबी आइकॉन अवॉर्ड्स में शिरकत की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गीता बसरा में दिखी श्रीदेवी की झलक
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा हिंदी फिल्मों से किनारा कर चुकी हैं, हालांकि एक्ट्रेस अब भी कई इवेंट्स, शोज या इंटरव्यूज में नजर आ जाती हैं. अब हाल ही में पंजाबी आइकन अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर जैसे ही गीता बसरा ने एंट्री ली, सोशल मीडिया पर एक ही बात तेजी से ट्रेंड करने लगी... क्या आपने भी नोटिस किया. सिल्वर साड़ी में उनका अंदाज इतना क्लासिक और ग्रेसफुल था कि कई लोगों को अचानक श्रीदेवी की याद आ गई. चेहरे की मासूमियत, एक्सप्रेशन और स्टाइल ने फैंस हू ब हू श्रीदेवी की झलक दिखी.वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में फैन्स ने साफ लिखा कि एक पल के लिए लगा जैसे श्रीदेवी स्क्रीन पर लौट आई हों, और यही तुलना इस लुक को और ज्यादा खास बना रही है.

रेड कार्पेट पर छाया गीता का ग्लैमरस अंदाज

इस इवेंट में गीता बसरा ने सिल्वर शिमरी साड़ी के साथ ग्लैमरस ब्लाउज कैरी किया था, जिसमें उनका लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा था. खुले बाल, सॉफ्ट मेकअप और कॉन्फिडेंट वॉक ने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया. उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आई, जिसने पारंपरिक ड्रेस में सबका ध्यान खींचा. मां-बेटी की ये जोड़ी कैमरे के सामने काफी प्यारी लग रही थी.

गीता का ये वीडियो देखकर लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कुछ यूजर ने तो उनकी तुलना श्रीदेवी से कर डाली. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो सामने आया, लोगों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि एक पल के लिए वो श्रीदेवी जैसी लगीं. वहीं कई लोगों ने दिल और फायर इमोजी के साथ उनकी खूबसूरती की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि गीता बसरा का ये लुक क्लासिक बॉलीवुड स्टाइल की याद दिलाता है.

Advertisement

10 साल बाद किया एक्टिंग में कमबैक

आपको बता दें कि गीता ने एक्टिंग करियर 2006 में फिल्म 'दिल दिया है' से शुरू किया था, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं. 2006 से 2016 के बीच उनकी सिर्फ 7 फिल्में आईं, जिसमें से एक पंजाबी थी. हालांकि इनमें से एक भी फिल्म हिट नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. लेकिन अब 10 साल बाद गीता ने फिर से कमबैक किया है. 2025 में वो ‘मेहर' फिल्म में नजर आई थीं.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी कांड में अब शंकराचार्य की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Geeta Basra
Sridevi
Sridevi Look Alike
Sridevi Duplicate
Sridevi Photos
Sridevi Daughters
Sridevi Husband
Sridevi Boney Kapoor
Sridevi Rajinikanth
Sridevi Instagram
Who Is Geeta Basta
Harbhajan Singh
Harbhajan Singh Wife
IPL 2026