क्रिकेटर तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? क्यों उड़ी ये अफवाह और क्या है सच? पढ़ें डिटेल

पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस श्रीलीला का नाम क्रिरेटर तिलक वर्मा से जोड़ा जा रहा था हालांकि अब मामला साफ हो चुका है और सच सबके सामने है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रीलीला के अफेयर को लेकर उड़ी झूठी अफवाह!
Social Media
नई दिल्ली:

हाल ही में क्रिकेटर तिलक वर्मा और अभिनेत्री श्रीलीला को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की अफवाहों को अब पूरी तरह खारिज कर दिया गया है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज थीं कि युवा क्रिकेट स्टार और अभिनेत्री एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि मामले से जुड़े एक इंडस्ट्री सूत्र ने साफ कर दिया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. सूत्र ने कहा, “तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद और गलत हैं. दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं और ना ही कभी बात की है. इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है और बिना किसी तथ्य के ऐसी मनगढ़ंत कहानियां नहीं फैलानी चाहिए.”

जहां फैन पेज और ऑनलाइन गॉसिप अकाउंट्स लगातार सेलिब्रिटीज और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं, वहीं इस स्पष्टीकरण के बाद तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लग गया है.

डेटिंग रूमर्स की कैसे हुई शुरुआत?

तिलक और श्रीलीला के बारे में अटकलों ने सबसे पहले तब जोर पकड़ा, जब ऐसी खबरें आईं कि श्रीलीला की मां, डॉ. स्वर्णलता, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के IPL मैच के दौरान देखी गई थीं. फैन्स ने जल्द ही इस एक्ट्रेस और क्रिकेटर के बीच रिश्ते जोड़ने शुरू कर दिए, खासकर तब जब यह बात सामने आई कि श्रीलीला की टीम का कोई सदस्य क्रिकेट मैच के दौरान "Tilak" लिखी हुई जर्सी पहने हुए देखा गया था. बस यहीं से तिलक और श्रीलीला के अफेयर की अफवाह तेज हुई. हालांकि अब सफाई आ चुकी है मामला साफतौर पर नजर आ रहा है इन सेलेब्स के बीच कोई कनेक्शन नहीं है. 

यह भी पढ़ें: आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Exam 2026: NEET पेपरलीक मामले में बड़ी खबर | NEET Students | NDTV India