स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे के ट्रेलर ने 1 बिलियन व्यूज के साथ रचा इतिहास, 4 दिन में तोड़े सारे रिकॉर्ड

Spider Man Brand New Day Trailer Crosses 1 Billion Views: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर MCU के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ट्रेलर को मिले 1 अरब व्यूज

Spider Man Brand New Day Trailer Crosses 1 Billion Views: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने महज 4 दिनों में 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर MCU के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया है. 17 मार्च को रिलीज हुआ यह ट्रेलर तेजी से वायरल हुआ और पहले ही 24 घंटे में 718.6 मिलियन व्यूज हासिल कर सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. इससे पहले स्पाइडर-मैन: नो वे होम और डेडपूल ऍन वॉल्वरिन के ट्रेलर ने रिकॉर्ड बनाए थे, लेकिन ब्रांड न्यू डे ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

ट्रेलर में दिखी इमोशनल स्टोरी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी. स्पेल के कारण अब पीटर पार्कर को कोई नहीं पहचानता. वह एक ऐसी दुनिया में जी रहा है जहां उसका कोई अपना नहीं है. पीटर पार्कर को अब बिना किसी सपोर्ट के अपनी जिंदगी और सुपरहीरो की जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं. हर मुश्किल से वह अकेले जूझता नजर आता है, जो कहानी को और ज्यादा इमोशनल बना देता है.

यह भी पढ़ें: स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे के ट्रेलर को 24 घंटे में मिले 500 मिलियन व्यूज! जानें ऐसा क्या है ट्रेलर में?

पीटर और MJ की केमिस्ट्री ने जीता दिल

ट्रेलर में Zendaya द्वारा निभाई गई MJ भी नजर आती हैं, लेकिन ट्विस्ट यह है कि वह अब पीटर को याद नहीं करतीं. इसके बावजूद दोनों के बीच की केमिस्ट्री और इमोशनल कनेक्शन बरकरार है. पीटर, MJ से दूरी बनाए रखता है ताकि वह सुरक्षित रहे. फिल्म का फोकस सिर्फ एक्शन पर नहीं, बल्कि रिश्तों और इमोशन्स पर भी है. आपको बता दें कि स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: Mamata Banerjee नहीं देंगी इस्तीफा तो क्या होगा? | Sucherita Kukreti