साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. बुधवार को अभिनेत्री ने दर्शकों से मिल रहे ढेर सारे प्यार को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ बीटीएस तस्वीरें पोस्ट कीं. इनमें वह अभिनेता सूर्या, निर्देशक और बाकी टीम के साथ नजर आ रही हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि करुप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा 5 दिन में पार कर लिया है. जबकि फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है.
करुप्पू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5
त्रिशा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मेरे इस खूबसूरत मई महीने ने एक और खास जीत दे दी. यह सब बस भगवान की कृपा है." अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट में टीम और सह-कलाकार सूर्या को भी टैग किया. कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पांचवे दिन 12.75 करोड़ की कमाई के साथ भारत में फिल्म का आंकड़ा 95.05 करोड़ हो गए है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 110.04 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 161.04 करोड़ हो गई है.
ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर इंदर कौर से कथित आरोपी करना चाहता था शादी, कनाडा में है वाइफ
करुप्पू के बारे में
आर.जे. बालाजी द्वारा निर्देशित तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म 'करुप्पू' में त्रिशा के साथ अभिनेता सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म के एक्शन सीन, विशेष रूप से सूर्या के 'गॉड लेवल' अवतार और त्रिशा के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है. हालांकि, पहले यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन वित्तीय विवादों के कारण पहले दिन सुबह के शो रद्द करने पड़े थे. सूर्या के व्यक्तिगत हस्तक्षेप और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 'थलापति' विजय द्वारा स्पेशल मॉर्निंग शो की अनुमति दिए जाने के बाद फिल्म अगले दिन, यानी 15 मई को सफलतापूर्वक सिनेमाघरों में रिलीज हुई.
करुप्पू की कहानी
यह फिल्म भ्रष्टाचार और न्याय की लड़ाई पर आधारित है. इसमें एक ऐसे पिता की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बेटी के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पैसे जुटाने चेन्नई आता है. वहां न्याय पाने की जद्दोजहद के दौरान एक वकील (सूर्या) लोकल देवता 'करुप्पासामी' के अवतार में आकर भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ता है. त्रिशा ने इसमें वकील 'प्रीति' का किरदार निभाया है, जो इस लड़ाई में उनका साथ देती है. फिल्म में सूर्या ने 'करुप्पुस्वामी' और 'सरवनन' का डबल रोल निभाया है. वहीं, त्रिशा कृष्णन वकील 'प्रीति' के किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा, फिल्म में इंद्रंस (सुकुमारन), एस. शिवदा, नटराजन सुब्रमण्यम (मजिस्ट्रेट राजनायगम) और योगी बाबू सहित अन्य सहायक कलाकार भी शामिल हैं. निर्देशक बालाजी ने फिल्म में 'बेबी' कन्नन की भूमिका निभाई है और वह इसके सह-लेखक भी हैं.