बेटी की विदाई पर फफक कर रो पड़े एक्टर , हाथ छोड़ने से किया इंकार, बाप-बेटी का इमोशनल वीडियो नम कर देगा आंखें

साउथ एक्टर और फिल्म मेकर बंदला गणेश की बेटी जननी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लेकिन इनमें एक क्लिप ऐसी है जिसे देखने के बाद आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटी की विदाई पर खूब रोए बंदला गणेश
Social Media
नई दिल्ली:

एक्टर-फिल्ममेकर बंदला गणेश की बेटी जननी बंदला की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बंदला विदाई के मौके पर बुरी तरह रोते नजर आ रहे हैं. बता दें कि जननी बंदला ने 16 अगस्त को हैदराबाद में बड़ी ही धूमधाम से सूर्या तेजा चिलुकुरी से शादी की. इस शादी समारोह में चिरंजीवी, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश और कई अन्य टॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए. इस शादी के एक भावुक पल ने सोशल मीडिया पर भी सभी का भावुक कर दिया.

बेटी की शादी में बेहद भावुक नजर आए बंदला गणेश

शादी के रीति-रिवाजों को करते हुए गणेश काफी खुश दिखे. वे मेहमानों का स्वागत कर रहे थे और यह देख रहे थे कि हर चीज परफेक्ट तरीके से हो लेकिन जब विदाई का समय आया तो उनकी आंखें भर आईं और रो पड़े. शादी के बाद एक्टर-फिल्ममेकर ने नए जोड़े को कार तक पहुंचाया. वे कार के पास खड़े रहे, अपनी बेटी का हाथ अपने सीने से लगाए रखा और 'अप्पागिन्थालु' (बेटी को सौंपने की रस्म) के बाद एक भावुक पल में उसका हाथ छोड़ने से इनकार कर दिया. शादी समारोह के दौरान भी वे कई बार भावुक होते दिखे और जननी ने भी अपने आंसू रोके.

जननी बंदला की शादी में शामिल हुए टॉलीवुड सेलेब्स

इस शादी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए. कई टॉलीवुड सेलेब्स भी जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में पहुंचे. नागार्जुन, चिरंजीवी, वेंकटेश, अनिल रविपुडी, श्रीमान, स्मिता, नागा चैतन्य, शोभिता धूलिपाला, अन्ना कोनिडेला, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, अल्लू अरविंद, त्रिविक्रम श्रीनिवास, ब्रह्मानंदम, सुनील, शिवाजी, गोपीचंद, तेजा सज्जा और कई अन्य लोग जोड़े के लिए खुश दिखे. गणेश के करीबी पवन कल्याण जुलाई में कंधे की सर्जरी के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाए.

Advertisement

सूर्या तेजा चिलुकुरी और जननी बंदला की शादी 

जननी और सूर्या की सगाई मई में हैदराबाद में हुई थी और शादी अगस्त में हुई. शादी के लिए जोड़े ने कपल ने तेलुगु कॉस्ट्यूम पहना था. दूल्हे ने हल्के गुलाबी रंग का पट्टू पंच (सिल्क धोती) और कुर्ता सेट पहना था. दुल्हन ने सोने की कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ डायमंड ज्वेलरी पहनी थी. शादी की सजावट में भगवान बालाजी की एक विशाल मूर्ति और मंदिर की थीम वाला मंडप शामिल था. वेन्यू पर ताजे फूल, फव्वारे, झूमर से सजाया गया था. सजावट में गुलाबी और सुनहरे रंगों का इस्तेमाल किया गया था जो दूल्हा-दुल्हन के साथ मेल खाते थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा करोड़पति-18 के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खोला अपने घर का सीक्रेट, पत्नी जया के गुस्से से बचने के लिए करते हैं ये काम

Featured Video Of The Day
अमेरिकी सैनिकों पर 30 हजार डॉलर का इनाम! ईरान का चौंकाने वाला ऐलान
Topics mentioned in this article
Chiranjeevi
Nagarjun
Upasana Konidela
Entertainment
Bollywood